लुधियाना में जन्मदिन का सामान लेने गईं नाबालिग लापता:13 और 16 साल की दो लड़कियां लापता, अपहरण की आशंका

लुधियाना में जन्मदिन का सामान लेने गईं नाबालिग लापता:13 और 16 साल की दो लड़कियां लापता, अपहरण की आशंका

लुधियाना के जमालपुर इलाके से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां घर से जन्मदिन का सामान लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। दोनों किशोरियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताजपुर रोड पर जन्म दिन का सामान खरीदने गई थी शिकायतकर्ता ज्योति देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आशिका कुमारी 26 मई 2026 को अपनी सहेली खुशी कुमारी (16) के साथ घर से ताजपुर रोड पर जन्मदिन का सामान लेने गई थी। काफी देर तक दोनों जब वापस घर नहीं लौटीं तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों लड़कियों को गलत मंशा से अपने कब्जे में लेकर कहीं छिपाकर रखा हुआ है। मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और दोनों लड़कियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *