मोगा में नाबालिग मजदूर की सांप के डंसने से मौत:दो माह पहले काटा था, परिवार ने झाड़-फूंक कराई, तबीयत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल

मोगा में नाबालिग मजदूर की सांप के डंसने से मौत:दो माह पहले काटा था, परिवार ने झाड़-फूंक कराई, तबीयत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल

मोगा जिले के थाना धर्मकोट के अधीन आने वाले गांव फतेहगढ़ कोरोताना में एक नाबालिग मजदूर की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कुमार को लगभग दो महीने पहले सांप ने डस लिया था। घटना के बाद परिवार ने उसका इलाज डॉक्टर से कराने के बजाय झाड़-फूंक के जरिए करवाना शुरू कर दिया। कुछ समय तक उसकी हालत सामान्य प्रतीत होती रही, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बीते दिन जब दुर्गेश की हालत गंभीर हो गई, तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज फरीदकोट ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में सहायक थानेदार हरप्रीत शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता उमेश पाल के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *