निहालगंज में दुकान में चोरी मामले में नाबालिग डिटेन:3.50 लाख रुपए नकद, 15 हजार के चांदी के सिक्के बरामद

निहालगंज में दुकान में चोरी मामले में नाबालिग डिटेन:3.50 लाख रुपए नकद, 15 हजार के चांदी के सिक्के बरामद

धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और करीब 15 हजार रुपए के चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। यह घटना नगर पालिका रोड स्थित परचून दुकान पर हुई थी। पीड़ित दुकानदार रामसेवक सिंह ने 4 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि चोर रात के समय उनकी दुकान से करीब 5 लाख 55 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और नकदी गायब थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से गहन पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने इस चोरी के मामले में एक नाबालिग को डिटेन किया।
पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से चोरी की गई कुल रकम में से 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और 15 हजार रुपए मूल्य के चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा और उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *