किशनगंज पहुंचे बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा संकट बताया। यह हमला राहुल गांधी के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में भविष्यवाणी की थी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगले एक साल के भीतर गिर जाएगी। इस बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और मंत्री राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। ”पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विलुप्त होती जा रही” किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने टिप्पणी की कि राहुल गांधी कभी युवा नेता हुआ करते थे, लेकिन अब वे वृद्धावस्था में पहुँच चुके हैं। डॉ. जायसवाल ने यहाँ तक कहा कि “राहुल गांधी को ऊपर वाले ने कांग्रेस का सफाया करके ही पृथ्वी से लौटने के लिए भेजा है।” मंत्री जायसवाल ने राहुल गांधी की भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी भाषा पर लगाम नहीं है और वे “विक्षिप्तों की तरह ऊटपटांग बयान देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “जब किसी का अंत समय आता है तो इसी तरह का हाव-भाव और विचार हो जाता है, कुछ यही हाल राहुल गांधी का भी हुआ है।” रितु जायसवाल 26 मई को पार्टी में शामिल होंगी इसी दौरान, डॉ. जायसवाल ने राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रितु जायसवाल 26 मई को पार्टी में शामिल होंगी, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। किशनगंज पहुंचे बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा संकट बताया। यह हमला राहुल गांधी के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में भविष्यवाणी की थी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगले एक साल के भीतर गिर जाएगी। इस बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और मंत्री राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। ”पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विलुप्त होती जा रही” किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने टिप्पणी की कि राहुल गांधी कभी युवा नेता हुआ करते थे, लेकिन अब वे वृद्धावस्था में पहुँच चुके हैं। डॉ. जायसवाल ने यहाँ तक कहा कि “राहुल गांधी को ऊपर वाले ने कांग्रेस का सफाया करके ही पृथ्वी से लौटने के लिए भेजा है।” मंत्री जायसवाल ने राहुल गांधी की भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी भाषा पर लगाम नहीं है और वे “विक्षिप्तों की तरह ऊटपटांग बयान देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “जब किसी का अंत समय आता है तो इसी तरह का हाव-भाव और विचार हो जाता है, कुछ यही हाल राहुल गांधी का भी हुआ है।” रितु जायसवाल 26 मई को पार्टी में शामिल होंगी इसी दौरान, डॉ. जायसवाल ने राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रितु जायसवाल 26 मई को पार्टी में शामिल होंगी, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।


