MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा के बिना उतरेगा मुंबई, इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिलेगा मौका, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा के बिना उतरेगा मुंबई, इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिलेगा मौका, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

MI vs PBKS: रोहित शर्मा पिछले मुक़ाबले में चोटिल हो गए थे और बल्लेबाजी छोड़ रिटायर हर्ट होकर बाहर चले गए थे। ऐसे में उनके इस मुक़ाबले में खेलने की संभावना कम हैं। उनकी जगह विल जेक्स को मौका मिल सकता है। 

Mumbai Indians vs Punjab Kings, Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन से गुजर रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान पर प्रचंड फॉर्म में चल रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगा।

मुंबई ने जीता है सिर्फ एक मैच

मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी। उस मैच में एमआई ने केकेआर के दिए 221 के लक्ष्य के जवाब में 224 रन बनाकर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण खेल के हर विभाग में एमआई पिछड़ रही है।

मुंबई ने हारे लगातार तीन मैच

एमआई 4 मैचों में 3 मैच में लगातार हार चुकी है और अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर 2 अंक लेने के लिए एमआई को एक टीम के रूप में जोरदार प्रदर्शन करना होगा। रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना संदिग्ध है। रयान रिकल्टन के साथ डिकॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इन दोनों में किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर और शरफेन रदरफोर्ड को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को शुरुआती विकेट लेने होंगे। तभी एमआई पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर सकती है। एमआई की प्लेइंग इलेवन में रोहित के अलावा भी बदलाव दिख सकता है।

पंजाब किंग्स अबतक नहीं हारी

पंजाब किंग्स सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है और 4 मैचों से 7 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। घरेलू मैदान हो या विपक्षी टीमों का मैदान, पंजाब ने हर जगह अपना दबदबा दिखाया है। बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपन कोनोली शानदार फॉर्म में हैं तो अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट ने शानदार गेंदबाजी की है।मार्क्स स्टॉयनिस, मार्को यानसन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बना रहे हैं। पिछले मैच में शशांक सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से चौंकाया था। पंजाब किंग्स एक टीम के रूप में बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। एमआई के लिए पंजाब किंग्स को रोकना आसान नहीं होने वाला है।

हेड-टू-हेड आंकड़े में भी दोनों टीमों का पलड़ा बराबर है। अब तक खेले गए 34 मैचों में एमआई और पंजाब दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने 26 मैचों में 634 रन बनाए हैं। सर्वाधिक 24 विकेट 18 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने लिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा/विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट।

पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, बार्टलेट, विजय कुमार वैश्याक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *