एयरपोर्ट व बैंक नौकरी के नाम पर ठगी, गिरोह का सदस्य पकड़ाया

समस्तीपुर| मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का मामला सामने आया है। इस गिरोह के एक सदस्य को शनिवार रात पीड़ितों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के रसलपुर पठान निवासी मो. रहमत के पुत्र मो. समीर उर्फ काले का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि इस नेटवर्क का सरगना दरभंगा जिले का रहने वाला है। गिरोह के पास करोड़ों रुपये नकद होने का एक वीडियो भी सामने आने की चर्चा है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा का एक व्यक्ति, जो इस गिरोह का एजेंट बताया जा रहा है, के माध्यम से पीड़ित युवक इनके संपर्क में आए। खानपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रेवड़ा निवासी स्व. रामगोपाल पासवान के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित ने उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। चार माह पूर्व दबाव बनाने पर आरोपित उन्हें दिल्ली बुला लिया, जहां एक कमरे में बंद कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसी तरह हलई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर निवासी अनिल पासवान के पुत्र नीतिश कुमार ने 50 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाया है। वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के दिधा फतेहपुर गांव निवासी नागेश्वर कुमार सिंह के पुत्र राजा कुमार ने 6 लाख 80 हजार रुपये ठगे जाने की शिकायत की है। समस्तीपुर| मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का मामला सामने आया है। इस गिरोह के एक सदस्य को शनिवार रात पीड़ितों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के रसलपुर पठान निवासी मो. रहमत के पुत्र मो. समीर उर्फ काले का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि इस नेटवर्क का सरगना दरभंगा जिले का रहने वाला है। गिरोह के पास करोड़ों रुपये नकद होने का एक वीडियो भी सामने आने की चर्चा है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा का एक व्यक्ति, जो इस गिरोह का एजेंट बताया जा रहा है, के माध्यम से पीड़ित युवक इनके संपर्क में आए। खानपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रेवड़ा निवासी स्व. रामगोपाल पासवान के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित ने उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। चार माह पूर्व दबाव बनाने पर आरोपित उन्हें दिल्ली बुला लिया, जहां एक कमरे में बंद कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसी तरह हलई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर निवासी अनिल पासवान के पुत्र नीतिश कुमार ने 50 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाया है। वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के दिधा फतेहपुर गांव निवासी नागेश्वर कुमार सिंह के पुत्र राजा कुमार ने 6 लाख 80 हजार रुपये ठगे जाने की शिकायत की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *