लव ट्रैप में फंसाकर लड़कियों को बेचने वाला मौलवी गिरफ्तार:पुलिस ने 4 नाबालिग को किया बरामद, 10वीं की छात्रा से एक साल से चला रहा था अफेयर

लव ट्रैप में फंसाकर लड़कियों को बेचने वाला मौलवी गिरफ्तार:पुलिस ने 4 नाबालिग को किया बरामद, 10वीं की छात्रा से एक साल से चला रहा था अफेयर

मोतिहारी पुलिस ने लव ट्रैप में फंसाकर 4 नाबालिग लड़कियों के अपहरण और उन्हें बेचने की कोशिश करने वाले मौलवी को गिरफ्तार किया है। 36 घंटे के अंदर पुलिस ने लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़कियों में से एक ने पुलिस को बताया कि मदरसे में आने के बाद से ही मौलवी असफाक की नजर उस पर थी। वो उसे अलग से पढ़ाता था और नई-नई कहानियां सुनाकर प्रेम जाल में फंसाता था। धीरे-धीरे उसने लड़की का नंबर लिया और फोन पर बातचीत शुरू हो गई, जिससे वे एक-दूसरे के करीब आ गए। इसी दौरान मौलवी ने पहली लड़की की एक सहेली को भी अपने ट्रैप में फंसा लिया। वो पहली लड़की के सामने उसे ‘साली’ कहता था, लेकिन अकेले में उससे बात करता था। जब घरवालों को शक हुआ, तो ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया निवासी मौलवी असफाक को मदरसा से हटा दिया गया, लेकिन वो फोन से लड़कियों के संपर्क में बना रहा। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… 3 जून को पिता ने की थी शिकायत शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को 3 जून को एक आवेदन मिला था। इसमें पीड़ित लड़कियों के पिता ने अपनी 2 बेटियों सहित 4 नाबालिग बच्चियों के अपहरण की शिकायत की थी। पिता ने अपने आवेदन में बच्चियों के साथ गलत होने की आशंका भी जताई थी। आवेदन मिलने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर इसकी सूचना SP स्वर्ण प्रभात को दी गई। SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकरहना SDPO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम को नाबालिग लड़कियों की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर ढाका थाना क्षेत्र से आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी के घर से एक लड़की का मोबाइल भी बरामद हुआ है। 10वीं की छात्रा से एक साल से चला रहा था अफेयर अपहृत लड़कियों में एक दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि एक साल से मौलवी के साथ मेरा अफेयर चल रहा था। मौलवी जब मुझे अपने साथ ले गया, वो मेरे साथ सोया था। इसी दौरान उसने किसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह हम लोगों को कहीं ले जाकर बेच देगा। यह सुनकर हम सभी डर गए। पहले हमें लगता था कि वह हमसे प्यार करता है। वह हमेशा कहता था कि तुम्हें अपने साथ विदेश ले जाऊंगाऔर खूब घुमाऊंगा, लेकिन उसकी मंशा कुछ और ही थी। इसकी जानकारी हमें उसी रात हुई। SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चार नाबालिग लड़कियों के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया और महज़ 36 घंटे के अंदर सभी को बरामद कर लिया गया। मोतिहारी पुलिस ने लव ट्रैप में फंसाकर 4 नाबालिग लड़कियों के अपहरण और उन्हें बेचने की कोशिश करने वाले मौलवी को गिरफ्तार किया है। 36 घंटे के अंदर पुलिस ने लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़कियों में से एक ने पुलिस को बताया कि मदरसे में आने के बाद से ही मौलवी असफाक की नजर उस पर थी। वो उसे अलग से पढ़ाता था और नई-नई कहानियां सुनाकर प्रेम जाल में फंसाता था। धीरे-धीरे उसने लड़की का नंबर लिया और फोन पर बातचीत शुरू हो गई, जिससे वे एक-दूसरे के करीब आ गए। इसी दौरान मौलवी ने पहली लड़की की एक सहेली को भी अपने ट्रैप में फंसा लिया। वो पहली लड़की के सामने उसे ‘साली’ कहता था, लेकिन अकेले में उससे बात करता था। जब घरवालों को शक हुआ, तो ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया निवासी मौलवी असफाक को मदरसा से हटा दिया गया, लेकिन वो फोन से लड़कियों के संपर्क में बना रहा। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… 3 जून को पिता ने की थी शिकायत शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को 3 जून को एक आवेदन मिला था। इसमें पीड़ित लड़कियों के पिता ने अपनी 2 बेटियों सहित 4 नाबालिग बच्चियों के अपहरण की शिकायत की थी। पिता ने अपने आवेदन में बच्चियों के साथ गलत होने की आशंका भी जताई थी। आवेदन मिलने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर इसकी सूचना SP स्वर्ण प्रभात को दी गई। SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकरहना SDPO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम को नाबालिग लड़कियों की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर ढाका थाना क्षेत्र से आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी के घर से एक लड़की का मोबाइल भी बरामद हुआ है। 10वीं की छात्रा से एक साल से चला रहा था अफेयर अपहृत लड़कियों में एक दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि एक साल से मौलवी के साथ मेरा अफेयर चल रहा था। मौलवी जब मुझे अपने साथ ले गया, वो मेरे साथ सोया था। इसी दौरान उसने किसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह हम लोगों को कहीं ले जाकर बेच देगा। यह सुनकर हम सभी डर गए। पहले हमें लगता था कि वह हमसे प्यार करता है। वह हमेशा कहता था कि तुम्हें अपने साथ विदेश ले जाऊंगाऔर खूब घुमाऊंगा, लेकिन उसकी मंशा कुछ और ही थी। इसकी जानकारी हमें उसी रात हुई। SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चार नाबालिग लड़कियों के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया और महज़ 36 घंटे के अंदर सभी को बरामद कर लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *