नक्सल क्षेत्र गुरमाहा-चोरमारा में डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार:जमुई में पर्यटन, सिंचाई हब बनेगा; बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी

नक्सल क्षेत्र गुरमाहा-चोरमारा में डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार:जमुई में पर्यटन, सिंचाई हब बनेगा; बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी

जमुई जिले के बरहट प्रखंड में स्थित पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमाहा और चोरमारा गांवों के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी नवीन के निर्देश पर रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने इन गांवों का दौरा किया। टीम ने जमीनी हकीकत, भौगोलिक चुनौतियों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं का गहन अध्ययन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को समझा। इसके आधार पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रस्तावित कार्ययोजना में शामिल करने पर सहमति बनी है। गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत का भी निरीक्षण किया शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरमाहा और चोरमारा में नए विद्यालय भवनों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार होगा। बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए चोरमारा और जमुनियाटांड़ में नए आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दोनों गांवों में आधुनिक लिफ्ट इरिगेशन योजना लागू करने की विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई जा रही है, जिससे किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिल सके। दौरे के दौरान, प्रशासनिक टीम ने गुरमाहा में एक प्राकृतिक झरने और चोरमारा में गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत का भी निरीक्षण किया। आस्था के केंद्र ‘भट्ठा बाबा’ मंदिर के निर्माण की भी मांग रखी ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि इस गर्म जल स्रोत को हिमाचल प्रदेश के मणिकरण साहिब, मुंगेर के सीता कुंड और राजगीर के गर्म जलकुंडों की तर्ज पर विकसित किया जाए। उन्होंने स्थानीय आस्था के केंद्र ‘भट्ठा बाबा’ मंदिर के निर्माण की भी मांग रखी। प्रशासन ने ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए इस स्थल को धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया है। पर्यटन सुविधाओं के विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इन विकास कार्यों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। निरीक्षण में शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन, पीएचईडी समेत कई विभागों के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी शामिल रहे। जमुई जिले के बरहट प्रखंड में स्थित पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमाहा और चोरमारा गांवों के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी नवीन के निर्देश पर रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने इन गांवों का दौरा किया। टीम ने जमीनी हकीकत, भौगोलिक चुनौतियों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं का गहन अध्ययन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को समझा। इसके आधार पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रस्तावित कार्ययोजना में शामिल करने पर सहमति बनी है। गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत का भी निरीक्षण किया शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरमाहा और चोरमारा में नए विद्यालय भवनों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार होगा। बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए चोरमारा और जमुनियाटांड़ में नए आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दोनों गांवों में आधुनिक लिफ्ट इरिगेशन योजना लागू करने की विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई जा रही है, जिससे किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिल सके। दौरे के दौरान, प्रशासनिक टीम ने गुरमाहा में एक प्राकृतिक झरने और चोरमारा में गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत का भी निरीक्षण किया। आस्था के केंद्र ‘भट्ठा बाबा’ मंदिर के निर्माण की भी मांग रखी ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि इस गर्म जल स्रोत को हिमाचल प्रदेश के मणिकरण साहिब, मुंगेर के सीता कुंड और राजगीर के गर्म जलकुंडों की तर्ज पर विकसित किया जाए। उन्होंने स्थानीय आस्था के केंद्र ‘भट्ठा बाबा’ मंदिर के निर्माण की भी मांग रखी। प्रशासन ने ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए इस स्थल को धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया है। पर्यटन सुविधाओं के विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इन विकास कार्यों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। निरीक्षण में शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन, पीएचईडी समेत कई विभागों के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *