जहानाबाद में डेकोरेशन ऑपरेटर का मर्डर:दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

जहानाबाद में डेकोरेशन ऑपरेटर का मर्डर:दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के निशनपुरा गांव में एक डेकोरेशन संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के अनुसार, शिवम कुमार 15 तारीख की रात करीब 12 बजे अपने घर के बाहर सो रहे थे। तभी उनके कुछ दोस्त वहां आए और उन्हें घर से थोड़ी दूर ले गए। आरोप है कि वहां लाठी-डंडों से बेरहमी से उनकी पिटाई की गई। मारपीट के बाद आरोपी शिवम को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कुछ देर बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। इलाज के दौरान गई जान परिजन तुरंत शिवम को सदर अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान शिवम कुमार की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि शिवम की हत्या उनके दोस्तों ने ही की है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही – पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के निशनपुरा गांव में एक डेकोरेशन संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के अनुसार, शिवम कुमार 15 तारीख की रात करीब 12 बजे अपने घर के बाहर सो रहे थे। तभी उनके कुछ दोस्त वहां आए और उन्हें घर से थोड़ी दूर ले गए। आरोप है कि वहां लाठी-डंडों से बेरहमी से उनकी पिटाई की गई। मारपीट के बाद आरोपी शिवम को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कुछ देर बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। इलाज के दौरान गई जान परिजन तुरंत शिवम को सदर अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान शिवम कुमार की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि शिवम की हत्या उनके दोस्तों ने ही की है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही – पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *