दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:फंदे से लटकी मिली लाश, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; छह महीने पहले लव मैरिज हुई थी

दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:फंदे से लटकी मिली लाश, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; छह महीने पहले लव मैरिज हुई थी

दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी घर छोड़कर फरार है। जिससे मामला संदेहास्पद हो गया है। मृतका की पहचान रौशन मंडल की पत्नी रौशनी कुमारी(21) के तौर पर हुई है। छह महीना पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में रह रही थी। पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव की है। हत्या का लगाया आरोप पिता विनोद मंडल ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही रौशनी को परेशान किया जा रहा था। वो लोग रखना नहीं चा रहे थे। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया कमरे में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पति रौशन मंडल से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मायके पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी घर छोड़कर फरार है। जिससे मामला संदेहास्पद हो गया है। मृतका की पहचान रौशन मंडल की पत्नी रौशनी कुमारी(21) के तौर पर हुई है। छह महीना पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में रह रही थी। पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव की है। हत्या का लगाया आरोप पिता विनोद मंडल ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही रौशनी को परेशान किया जा रहा था। वो लोग रखना नहीं चा रहे थे। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया कमरे में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पति रौशन मंडल से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मायके पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *