Jubilant Foodworks के नतीजों से बाजार निराश, Brokerage Firms ने घटाई रेटिंग, शेयर 8% लुढ़का

Jubilant Foodworks के नतीजों से बाजार निराश, Brokerage Firms ने घटाई रेटिंग, शेयर 8% लुढ़का
गुरुवार को शेयर बाजार में जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली हैं। डोमिनोज़ इंडिया का संचालन करने वाली इस कंपनी के शेयर तिमाही नतीजों के बाद 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, कई बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने कंपनी के भविष्य को लेकर सतर्क रुख अपनाया हैं और अपने टारगेट मूल्य में कटौती की है।
बता दें कि जुबिलेंट फूडवर्क्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 79.79 करोड़ रुपये पहुंच गया हैं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि कंपनी की परिचालन आय भी बढ़ी हैं। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2,499 करोड़ रुपये रही हैं, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 2,095 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 1.20 रुपये लाभांश देने की सिफारिश भी की हैं। हालांकि इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होंगी।
कंपनी ने अपने शेयरधारकों को भेजे पत्र में बताया कि मार्च महीने के दौरान कुछ इलाकों में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई थीं। इसका असर डोमिनोज़ इंडिया के कारोबार पर सीमित स्तर पर पड़ा था। कंपनी के अनुसार, इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ दुकानों में अस्थायी रूप से भोजन सूची में बदलाव किए गए थे और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल भी किया गया था।
कंपनी ने यह भी कहा कि अब गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य हो चुकी हैं और कारोबार पहले की तरह पटरी पर लौट आया हैं। बावजूद इसके, बाजार विशेषज्ञों का मानना हैं कि बढ़ती महंगाई, कर्मचारियों पर बढ़ता खर्च और कच्चे माल की कीमतों में तेजी आने वाले समय में कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना सकती है।
ब्रोकरेज संस्था नुवामा ने कंपनी के नतीजों को उम्मीद से कमजोर बताया हैं। संस्था का कहना हैं कि त्वरित भोजन कारोबार क्षेत्र में मांग बेहतर होने के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कमजोर रहा हैं। नुवामा ने कंपनी के शेयर पर अपना लक्ष्य मूल्य 744 रुपये से घटाकर 646 रुपये कर दिया है।
वहीं वैश्विक ब्रोकरेज संस्था मॉर्गन स्टेनली ने भी कंपनी के प्रदर्शन पर चिंता जताई हैं। संस्था के अनुसार, डोमिनोज़ इंडिया की समान दुकान बिक्री वृद्धि में गिरावट आई हैं और खाने के ऑर्डर का औसत मूल्य भी कमजोर रहा हैं। मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी के शेयर के लिए 486 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय किया है।
इसके अलावा गोल्डमैन सैक्स ने भी अपने अनुमान में कटौती की है। संस्था का कहना हैं कि ऊर्जा, वेतन और कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनी के लाभ मार्जिन पर असर पड़ सकता हैं। गोल्डमैन सैक्स ने शेयर का लक्ष्य मूल्य 480 रुपये से घटाकर 460 रुपये कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से खाद्य और उपभोक्ता कारोबार से जुड़ी कंपनियां बढ़ती लागत और कमजोर उपभोक्ता मांग जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर अब आने वाली तिमाहियों में जुबिलेंट फूडवर्क्स के प्रदर्शन और कंपनी की रणनीति पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *