उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा समदडी-लूनी रेलखण्ड पर दुदिया-दुदाड़ा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 231, 236, 239, 227 व 226 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर रेलसेवा 10, 17, 22, 29 मई और 7व 14 जून को रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 14894, पालनपुर- भगत की कोठी रेलसेवा 11, 18 , 23, 30 मई और 8 जून व 15 जून को रद्द रहेगी। 3.गाडी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलडी रेलसेवा 17 और 29 मई को रद्द रहेगी। 4.गाडी संख्या 74842, भीलडी- भगत की कोठी रेलसेवा 17 और 29 मई को रद्द रहेगी। रेगुलेट ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1.गाडी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 29 मई और 14 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। वह जोधपुर-लूनी के मध्य 30 मिनट तथा दिनांक 17 मई को जोधपुर-लूनी के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। री-शेड्यूल ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 74842, भीलडी-भगत की कोठी रेलसेवा जो 10, 22 मई और 14 जून को भीलडी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। 2.गाडी संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवा जो 10 मई व 14 जून को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।


