गुरुग्राम में हिमांशु भाऊ गैंग का एनकाउंटर:पुलिस-बदमाशों के बीच 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग, दो शार्पशूटरों को लगी गोली

गुरुग्राम में हिमांशु भाऊ गैंग का एनकाउंटर:पुलिस-बदमाशों के बीच 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग, दो शार्पशूटरों को लगी गोली

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार आधी रात को क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने एनकाउंटर के बाद कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शॉर्प शूटरों को पकड़ा है। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सीआईए-40 की सरकारी गाड़ी पर 3 गोलियां लगी। पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 10 से 15 राउंड जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लगी। जिसके बाद वे सड़क पर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। घायल अपराधियों को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…………….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *