गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर तबादले:कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर तबादले:कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार दादरी के सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी रहे जितेन्द्र कुमार सिंह को अब सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार पाण्डेय को अपराध शाखा से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा नियुक्त किया गया है। शकील मोहम्मद को यातायात नोएडा/सेक्टर नोएडा/ग्रेटर नोएडा से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उमेश यादव को मुख्यालय से संबद्धता समाप्त कर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। साथ ही राधारमन सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ ACP अपराध के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *