दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना उन्नयन कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। जून माह में विभिन्न तिथियों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कार्य के तहत रेल लाइन और सिग्नलिंग प्रणाली को बेहतर बनाया जाएगा। इस निर्णय से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। निरस्त की गई प्रमुख ट्रेनों में कामाख्या–लोकमान्य तिलक टर्मिनस कर्मभूमि एक्सप्रेस, वास्को दा गामा–जसीडीह एक्सप्रेस, हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस, चारलापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस, बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस और मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस शामिल हैं। 9 से 16 जून के बीच परिचालन रहेगा रद्द रेलवे द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 9 जून से 16 जून 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। विशेष रूप से बिहार और झारखंड के यात्रियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि रक्सौल, दरभंगा, जसीडीह, बक्सर और मालदा टाउन जैसे स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना उन्नयन कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। जून माह में विभिन्न तिथियों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कार्य के तहत रेल लाइन और सिग्नलिंग प्रणाली को बेहतर बनाया जाएगा। इस निर्णय से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। निरस्त की गई प्रमुख ट्रेनों में कामाख्या–लोकमान्य तिलक टर्मिनस कर्मभूमि एक्सप्रेस, वास्को दा गामा–जसीडीह एक्सप्रेस, हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस, चारलापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस, बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस और मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस शामिल हैं। 9 से 16 जून के बीच परिचालन रहेगा रद्द रेलवे द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 9 जून से 16 जून 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। विशेष रूप से बिहार और झारखंड के यात्रियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि रक्सौल, दरभंगा, जसीडीह, बक्सर और मालदा टाउन जैसे स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


