चुनावी रंजिश में उप प्रमुख पति की हत्या की आशंका:भाई बोला- जहर खिलाकर मार दिया, मुंह से झाग निकल रहा था; बधार में मिला शव

चुनावी रंजिश में उप प्रमुख पति की हत्या की आशंका:भाई बोला- जहर खिलाकर मार दिया, मुंह से झाग निकल रहा था; बधार में मिला शव

भोजपुर में लापता पूर्व समिति सदस्य सह वर्तमान उप प्रमुख पति की लाश मिली है। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मुंह से झाग निकल रहा था। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया गांव स्थित बधार की है। मृतक संजीत कुमार सिंह उर्फ टंटन कुमार(40) गड़हनी के बगवां गांव के रहने वाले थे। जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पत्नी पुष्पा देवी गड़हनी प्रखंड की वर्तमान उप प्रमुख हैं। जहर खिलाकर मारने का आरोप बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे खाना खाकर घर से निकले थे। वह एलआईसी एजेंट भी थे और पैसा कलेक्ट करने का भी काम करते थे। रात करीब नौ बजे भांजी से उनकी फोन पर बात हुई थी। कहा था कि खाना बना दो मैं गयारह बजे रात में शादी से वापस लौटूंगा। जब घर वापस नहीं लौटे तो मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। रात दो बजे तक उनके मोबाइल पर कॉल लगातार किया जा रहा था। सोमवार की सुबह गड़हनी थाना में लापता होने का आवेदन दिया। तब थानाध्यक्ष परिजन के साथ उन्हें खोजने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली की तरफ निकले। एक जगह देखा कि लोगों की काफी भीड़ लगी थी। वहां जाने पर पता चला कि भाई की बाइक गिरी थी, चाबी भी पास में फेंका था। बॉडी कुछ दूरी पर पड़ी थी। आशंका है कि चुनावी रंजिश में जहर खिलाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन सदस्य डॉक्टर की टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। विसरा रिजर्व रखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। तीन सदस्य बोर्ड टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सूर्यकांत निराला और डॉ. टी.एन. राज शामिल थे।
जांच के लिए FSL को बुलाया वहीं, सूचना पाकर एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया कुमार, आरजेडी जदयू सहित अन्य पार्टी के नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधवाया। सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, नारायणपुर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत और पवना थानाध्यक्ष अनीष कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। भोजपुर में लापता पूर्व समिति सदस्य सह वर्तमान उप प्रमुख पति की लाश मिली है। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मुंह से झाग निकल रहा था। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया गांव स्थित बधार की है। मृतक संजीत कुमार सिंह उर्फ टंटन कुमार(40) गड़हनी के बगवां गांव के रहने वाले थे। जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पत्नी पुष्पा देवी गड़हनी प्रखंड की वर्तमान उप प्रमुख हैं। जहर खिलाकर मारने का आरोप बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे खाना खाकर घर से निकले थे। वह एलआईसी एजेंट भी थे और पैसा कलेक्ट करने का भी काम करते थे। रात करीब नौ बजे भांजी से उनकी फोन पर बात हुई थी। कहा था कि खाना बना दो मैं गयारह बजे रात में शादी से वापस लौटूंगा। जब घर वापस नहीं लौटे तो मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। रात दो बजे तक उनके मोबाइल पर कॉल लगातार किया जा रहा था। सोमवार की सुबह गड़हनी थाना में लापता होने का आवेदन दिया। तब थानाध्यक्ष परिजन के साथ उन्हें खोजने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली की तरफ निकले। एक जगह देखा कि लोगों की काफी भीड़ लगी थी। वहां जाने पर पता चला कि भाई की बाइक गिरी थी, चाबी भी पास में फेंका था। बॉडी कुछ दूरी पर पड़ी थी। आशंका है कि चुनावी रंजिश में जहर खिलाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन सदस्य डॉक्टर की टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। विसरा रिजर्व रखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। तीन सदस्य बोर्ड टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सूर्यकांत निराला और डॉ. टी.एन. राज शामिल थे।
जांच के लिए FSL को बुलाया वहीं, सूचना पाकर एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया कुमार, आरजेडी जदयू सहित अन्य पार्टी के नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधवाया। सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, नारायणपुर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत और पवना थानाध्यक्ष अनीष कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *