हरियाणा के हांसी में जॉकी शोरूम के आउटलेट सेंटर में शनिवार रात हुई मैनेजर सूरज जैन (25) की हत्या में पुलिस का फोकस अब केवल दो ही बातों पर है। पहली है हत्यारोपी साहिल बामल और उसके साथियों की गिरफ्तारी, जिसके लिए छह टीमें लगाई गई है। इनमें हांसी सीआईए की तीन टीमें भी शामिल है। इन्हीं टीमों ने उस ब्लैक कलर की स्कार्पियो को हांसी के बॉर्डर से बरामद कर लिया है, जिससे हत्यारोपी फरार हुए थे। यह गाड़ी कैथल में गोविंद मलिक के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी करीब 12 साल पुरानी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने गाड़ी बरामदगी वाले स्थान से करीब 30 किलोमीटर एरिया को पूरी तरह सील कर दिया है। दूसरी और सबसे अहम कड़ी है वो लड़की, जिससे सूरज की नई-नई फ्रेंडशिप हुई थी। पुलिस ने सूरज की कॉल डिटेल निकलवाई है, ताकि पता चल सके कि हत्या वाली रात किस-किस से उसकी बात हुई थी। पुलिस सूत्रों की माने तो साहिल ने हत्या के बाद सूरज के मोबाइल से ही उसकी गर्लफ्रेंड से बात की थी। यह लड़की सूरज से पहले साहिल के साथ रिलेशन में थी। हांसी पुलिस की जांच में पता चला है कि पूरी प्लानिंग के तरह सूरज जैन का मर्डर किया गया है। पुलिस का दावा है कि हर वो शख्स जांच टीमों की रडार है, जिसकी इस हत्याकांड में छोटी भी भूमिका रही है। पुलिस के हाथ कई सुराग लगे है, जिनके आधार पर कहा जा रहा है कि जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पिता बोले-रात 10 बजे घर आता था बेटा सूरज जैन के पिता दीपक जैन ने कहा कि बेटा पूरे सप्ताह काम पर जाता था। उसे कहीं आने-जाने का समय ही नहीं मिलता था। उन्होंने आरोपी साहिल बामल की सीसीटीवी के जरिए पहचान की थी और वह बेटे के साथ एक दो बार दिखा भी था, बाकि आरोपियों को वह नहीं जानते। यह मर्डर पूरी प्लानिंग के तहत किया गया है। पुलिस की जांच भी इसी एंगल में आगे बढ़ रही है, क्योंकि सूरज नौ बजे के बाद शोरूम से निकल जाता था, जिसका पता हत्यारोपियों को था। इसलिए आरोपी साढ़े आठ बजे ही एनएच 10 मार्केट पहुंच गए थे। पिता के बयान पर चार पर हत्या का केस दर्ज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी साहिल बामल और उसके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 2023 की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूरज के पिता दीपक जैन ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सूरज पिछले करीब 4 साल से एनएच-10 हांसी आउटलेट सेंटर पर जोकी शोरूम में मैनेजर था। शनिवार रात करीब 9 बजे मेरे पास फोन पर सूचना आई कि उनके बेटे सूरज पर चाकू से हमला किया गया है। जब वे घबराए हुए शोरूम पहुंचे, तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि हिसार निवासी राजेश कुमार का बेटा साहिल बामल अपने तीन-चार अन्य दोस्तों के साथ वहां आया था। साहिल और उसके साथियों ने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई । पोस्टमॉर्टम में खुलासा-पेट में दाई तरफ चाकू घोंपा सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी उनको नहीं मिली है। मगर, पुलिस ने जब उसकी डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाई तो पता चला कि पेट के दाई तरफ चाकू घोंपा गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं, पुलिस की टीमें लगातार उनका पीछा कर रही हैं। डीएसपी बोले-जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे हांसी डीएसपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने बताया कि हांसी सीआईए की तीन टीमें चारों आरोपियों के पीछे लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की अलग-अलग माध्यम से पहचान की जा रही है। अभी जांच जारी है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम… ———————————- ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड को लेकर शोरूम मैनेजर का मर्डर:हांसी में दोस्तों ने पहले सिगरेट मांगी, फिर चाकू से वार किए; ब्लैक स्कॉर्पियो में भागे, पहचान हुई हरियाणा के हांसी में शनिवार रात करीब 9 बजे एनएच 10 मार्केट में जॉकी शोरूम के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद को माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


