अमृतसर में आज डेयरी किसान करेंगे बड़ा प्रदर्शन:दूध बहाकर प्रशासन को जगाने का करेंगे प्रयास, मिलावटखोरों पर कार्रवाई की उठाएंगे मांग

अमृतसर में आज डेयरी किसान करेंगे बड़ा प्रदर्शन:दूध बहाकर प्रशासन को जगाने का करेंगे प्रयास, मिलावटखोरों पर कार्रवाई की उठाएंगे मांग

अमृतसर में आज डेयरी किसान और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर विशाल रोष प्रदर्शन करेंगे। किसान दूध और डेयरी उत्पादों में बढ़ रही मिलावट तथा प्रशासन की कथित निष्क्रियता के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन के दौरान किसान प्रतीकात्मक रूप से दूध बहाकर अपना रोष व्यक्त करेंगे। किसानों का कहना है कि दूध में मिलावट का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उनका आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की किसानों की प्रमुख मांग किसान नेताओं की मांग है कि दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाए जाएं ताकि लोगों को शुद्ध दूध और डेयरी उत्पाद मिल सकें। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में डेयरी फार्मर और किसान शामिल होंगे। प्रदर्शन के बाद किसान प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे। 18 मई को भी प्रदर्शन कर चुके हैं डेयरी किसान दोधी यूनियन के नेताओं ने 18 मई को कहा था कि मेहनत से शुद्ध दूध तैयार करने वाले पशुपालकों और दूध कारोबारियों की आमदनी लगातार प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर नकली दूध बेचने वाले लोग सस्ते रसायनों और मिलावटी पदार्थों से तैयार उत्पाद बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई बार शिकायत देने के बाद भी जिम्मेदार विभाग केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *