अररिया में विधायक को धमकी देने वाला गिरफ्तार:₹5 लाख की रंगदारी मांगी थी, तमिलनाडु से ट्रेस, मोबाइल बरामद

अररिया में विधायक को धमकी देने वाला गिरफ्तार:₹5 लाख की रंगदारी मांगी थी, तमिलनाडु से ट्रेस, मोबाइल बरामद

अररिया पुलिस ने जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के AIMIM विधायक मुर्शीद आलम को व्हाट्सएप कॉल पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय मोहम्मद समीम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अररिया ने बताया कि आरोपी ने विधायक मुर्शीद आलम के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद विधायक मुर्शीद आलम ने तुरंत पलासी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पलासी थाने में कांड संख्या 160/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की। मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया
जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद समीम ने अपने मोबाइल फोन से ही व्हाट्सएप कॉल की थी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी टीम की मदद से आरोपी को तमिलनाडु से ट्रेस कर 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी मोहम्मद समीम (पिता: अब्दुल कुद्दूस, निवासी: तूरकैली वार्ड नंबर 11, जोकीहाट, अररिया) ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुर्शीद आलम को रंगदारी की धमकी मिली
यह डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार है जब विधायक मुर्शीद आलम को रंगदारी की धमकी मिली है। पहले मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी। अररिया एसपी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और किसी भी नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी घटनाओं में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और तकनीकी निगरानी तथा तेज अनुसंधान से अपराधियों पर लगाम कसने का प्रयास जारी है। अररिया पुलिस ने जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के AIMIM विधायक मुर्शीद आलम को व्हाट्सएप कॉल पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय मोहम्मद समीम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अररिया ने बताया कि आरोपी ने विधायक मुर्शीद आलम के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद विधायक मुर्शीद आलम ने तुरंत पलासी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पलासी थाने में कांड संख्या 160/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान की। मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया
जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद समीम ने अपने मोबाइल फोन से ही व्हाट्सएप कॉल की थी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी टीम की मदद से आरोपी को तमिलनाडु से ट्रेस कर 25 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी मोहम्मद समीम (पिता: अब्दुल कुद्दूस, निवासी: तूरकैली वार्ड नंबर 11, जोकीहाट, अररिया) ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुर्शीद आलम को रंगदारी की धमकी मिली
यह डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार है जब विधायक मुर्शीद आलम को रंगदारी की धमकी मिली है। पहले मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी। अररिया एसपी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और किसी भी नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी घटनाओं में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और तकनीकी निगरानी तथा तेज अनुसंधान से अपराधियों पर लगाम कसने का प्रयास जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *