समालखा में व्यक्ति लापता, नहर में कूदने की आशंका:बेटे की मौत से सदमें में था; किनारे पर मिला सुसाइड नोट

समालखा में व्यक्ति लापता, नहर में कूदने की आशंका:बेटे की मौत से सदमें में था; किनारे पर मिला सुसाइड नोट

पानीपत जिले के समालखा में एक व्यक्ति के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। बुडशाम गांव के बलराज पिछले दो दिनों से लापता हैं। नहर किनारे उनकी बाइक, पर्स, कपड़े और एक सुसाइड नोट मिला है। परिजनों के अनुसार, बलराज एक साल पहले अपने 16 वर्षीय बेटे साहिल की मौत के सदमे में थे। गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक बलराज का कोई सुराग नहीं मिल सका। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गोताखोर और एसटीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही हैं। बेटे की कांवड़ लाते वक्त हुई थी मौत बलराज के चचेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि करीब एक साल पहले हरिद्वार में कांवड़ लाते समय एक सड़क हादसे में बलराज के बेटे साहिल की मौत हो गई थी। घटना के बाद से बलराज गहरे सदमे में थे और खामोश रहने लगे थे। दूसरे बेटे के साथ पानीपत में रहते थे परिवार के सदस्यों ने बताया कि साहिल की मौत के बाद बलराज अक्सर गुमसुम रहते थे। वह घर में रहते हुए भी खोए-खोए से रहते थे और उनकी आंखें अक्सर नम दिखती थी। बलराज फिलहाल पानीपत की मुखीजा कॉलोनी में अपनी पत्नी और दूसरे बेटे के साथ रह रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *