दरभंगा में हथियार के साथ शख्स को किया गिरफ्तार:आम के बगीचे में पुलिस को देखकर भाग रहा था, छापेमारी में पिस्टल-कारतूस बरामद

दरभंगा में हथियार के साथ शख्स को किया गिरफ्तार:आम के बगीचे में पुलिस को देखकर भाग रहा था, छापेमारी में पिस्टल-कारतूस बरामद

दरभंगा में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि पोखराम गांव में रणधीर आचार्य नाम का शख्स हथियार के साथ देखा गया है। जिसके बाद सनहा दर्ज कर पुलिस टीम बनाई गई। टीम पोखराम गांव पहुंची और घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान आम के बगीचे में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रणधीर आचार्य बताया। मामला बिरौल अनुमंडल क्षेत्र का है। हथियार के दस्तावेज नहीं दिखाने पर गिरफ्तारी तलाशी लेने पर उसके बाएं कमर से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से 7.62 एमएम के 2 कारतूस भी मिले। बरामद पिस्तौल की कुल लंबाई 16 अंगुल बताई गई है। पुलिस की ओर से जब हथियार से संबंधित कागजात या लाइसेंस मांगा गया तो कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया। मौके पर कोई गवाह उपलब्ध नहीं होने के कारण छापेमारी दल में शामिल गृहरक्षक सिपाहियों को साक्षी बनाया गया।
अभियुक्त रणधीर आचार्य को अवैध आग्नेयास्त्र और गोली रखने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि उनके आवेदन पर बिरौल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आरोपी रणधीर आचार्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दरभंगा में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि पोखराम गांव में रणधीर आचार्य नाम का शख्स हथियार के साथ देखा गया है। जिसके बाद सनहा दर्ज कर पुलिस टीम बनाई गई। टीम पोखराम गांव पहुंची और घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान आम के बगीचे में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रणधीर आचार्य बताया। मामला बिरौल अनुमंडल क्षेत्र का है। हथियार के दस्तावेज नहीं दिखाने पर गिरफ्तारी तलाशी लेने पर उसके बाएं कमर से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से 7.62 एमएम के 2 कारतूस भी मिले। बरामद पिस्तौल की कुल लंबाई 16 अंगुल बताई गई है। पुलिस की ओर से जब हथियार से संबंधित कागजात या लाइसेंस मांगा गया तो कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया। मौके पर कोई गवाह उपलब्ध नहीं होने के कारण छापेमारी दल में शामिल गृहरक्षक सिपाहियों को साक्षी बनाया गया।
अभियुक्त रणधीर आचार्य को अवैध आग्नेयास्त्र और गोली रखने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि उनके आवेदन पर बिरौल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आरोपी रणधीर आचार्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *