Malaika Arora Spotted With Boyfriend: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और ग्लैमरस अदाओं के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले कुछ महीनों से बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ उनका नाम लगातार जोड़ा जा रहा है और अब हाल ही में दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। खास बात यह रही कि इस फैमिली आउटिंग में मलाइका के बेटे अरहान खान भी उनके साथ नजर आए।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग फिर नजर आईं मलाइका (Malaika Arora Spotted With Boyfriend)
मुंबई में देर शाम मलाइका को उनकी मां के घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ अरहान खान और उनका पेट डॉग भी मौजूद था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अरहान और मलाइका हर्ष की कार से निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे हर्ष
इन वायरल वीडियोज में कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता कार की फ्रंट सीट पर बैठे दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि हर्ष ही मलाइका को लेने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने मलाइका और अरहान को उनके घर भी ड्रॉप किया। कैमरों को देखकर हर्ष ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की, लेकिन पपराजी के कैमरों से बच नहीं सके। अब इन तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
अर्जुन कपूर से मलाइका का ब्रेकअप
दरअसल, मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर से अलग होने की खबरों के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा था। हालांकि बीते कुछ महीनों में उन्हें कई बार हर्ष मेहता के साथ देखा गया, जिससे दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लगातार सामने आती रहीं। हालांकि अब तक ना मलाइका और ना ही हर्ष ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी फिटनेस, फैशन और रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 50 की उम्र पार करने के बाद भी उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस फैंस को काफी इंस्पायर करता है। ऐसे में जब भी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आती है तो वो मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो जाती है।


