नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली है। इसे लेकर बड़ी संख्या में छात्र पटना जंक्शन पहुंचेंगे और वहीं से परीक्षा केंद्र पर जाएंगे। गर्मी को देखते हुए महावीर मंदिर की ओर से 1000 किलो चना के सतू का शर्बत तैयार किया जाएगा। सतू का शर्बत पिलाने की व्यवस्था मंदिर के आसपास की जाएगी। नैवेद्यम लड्डू के प्रभारी आर शेषाद्री की देखरेख में व्यवस्था होनी है। महावीर मंदिर सेवा कार्यों के लिए जाना जाता महावीर मंदिर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि महावीर मंदिर सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। चाहे अयोध्या का राम रसोई हो या सीतामढ़ी का सीता रसोई हो या फिर चाहे महावीर मंदिर का दरिद्र नारायण भोजन हो। अब महावीर मंदिर की ओर से नीट परीक्षार्थियों के लिए सतू का शर्बत की पिलाने की व्यवस्था की जा रही है। महावीर मंदिर का मानना है कि नीट परीक्षार्थी विभिन्न जगहों से गर्मी में आएंगे। ठंडा सतू का शर्बत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश की जाएगी। जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिले और वे परीक्षा केंद्र में एकाग्रचित होकर परीक्षा दे सकें।
अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी 3 मई को NEET-UG-2026 की परीक्षा हुई। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को दोबारा एग्जाम कराने का फैसला लिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’ अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली है। इसे लेकर बड़ी संख्या में छात्र पटना जंक्शन पहुंचेंगे और वहीं से परीक्षा केंद्र पर जाएंगे। गर्मी को देखते हुए महावीर मंदिर की ओर से 1000 किलो चना के सतू का शर्बत तैयार किया जाएगा। सतू का शर्बत पिलाने की व्यवस्था मंदिर के आसपास की जाएगी। नैवेद्यम लड्डू के प्रभारी आर शेषाद्री की देखरेख में व्यवस्था होनी है। महावीर मंदिर सेवा कार्यों के लिए जाना जाता महावीर मंदिर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि महावीर मंदिर सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। चाहे अयोध्या का राम रसोई हो या सीतामढ़ी का सीता रसोई हो या फिर चाहे महावीर मंदिर का दरिद्र नारायण भोजन हो। अब महावीर मंदिर की ओर से नीट परीक्षार्थियों के लिए सतू का शर्बत की पिलाने की व्यवस्था की जा रही है। महावीर मंदिर का मानना है कि नीट परीक्षार्थी विभिन्न जगहों से गर्मी में आएंगे। ठंडा सतू का शर्बत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश की जाएगी। जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिले और वे परीक्षा केंद्र में एकाग्रचित होकर परीक्षा दे सकें।
अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी 3 मई को NEET-UG-2026 की परीक्षा हुई। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को दोबारा एग्जाम कराने का फैसला लिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’ अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी।


