9 दिन में तीसरी बार बढ़े फ्यूल के दाम:सहरसा में पेट्रोल ₹111.32, डीजल ₹97.31 प्रति लीटर हुआ; आम लोग परेशान

9 दिन में तीसरी बार बढ़े फ्यूल के दाम:सहरसा में पेट्रोल ₹111.32, डीजल ₹97.31 प्रति लीटर हुआ; आम लोग परेशान

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। महज नौ दिनों के भीतर तेल कंपनियों ने तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल दोनों में 95-95 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस लगातार हो रही वृद्धि से आम लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। 15 मई को पहली बार बढ़े दाम जानकारी के अनुसार, बीते 15 मई को पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद सहरसा में पेट्रोल 106.08 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा था। फिर 19 मई को दूसरी बार कीमतों में वृद्धि हुई, जिसमें पेट्रोल 97 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा हुआ। इसके बाद जिले में पेट्रोल की कीमत 110.37 रुपये और डीजल 96.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी। अब शनिवार 23 मई को एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 95-95 पैसे की वृद्धि कर दी है। नई दर लागू होने के बाद सहरसा जिले के करीब 60 से 65 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 111.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। खासकर नौकरीपेशा, छात्र और रोजाना वाहन से आने-जाने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय कहरा निवासी संजू ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के लिए गांव से सहरसा कॉलेज आना-जाना पड़ता है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती रही तो इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ बाजार और परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ेगा। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। महज नौ दिनों के भीतर तेल कंपनियों ने तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल दोनों में 95-95 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस लगातार हो रही वृद्धि से आम लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। 15 मई को पहली बार बढ़े दाम जानकारी के अनुसार, बीते 15 मई को पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद सहरसा में पेट्रोल 106.08 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा था। फिर 19 मई को दूसरी बार कीमतों में वृद्धि हुई, जिसमें पेट्रोल 97 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा हुआ। इसके बाद जिले में पेट्रोल की कीमत 110.37 रुपये और डीजल 96.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी। अब शनिवार 23 मई को एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 95-95 पैसे की वृद्धि कर दी है। नई दर लागू होने के बाद सहरसा जिले के करीब 60 से 65 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 111.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। खासकर नौकरीपेशा, छात्र और रोजाना वाहन से आने-जाने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय कहरा निवासी संजू ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के लिए गांव से सहरसा कॉलेज आना-जाना पड़ता है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती रही तो इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ बाजार और परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *