Maharashtra से UP तक MLC चुनाव परिणाम और Supreme Court के अहम निर्देश, रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें

Maharashtra से UP तक MLC चुनाव परिणाम और Supreme Court के अहम निर्देश, रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें

बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रादे1 महाराष्ट्र नागपुर एमएलसी
भाजपा को झटका, नागपुर विधान परिषद सीट पर कांग्रेस की जीत
नागपुर, नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट के लिए हुए चुनाव में कांटे के मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अभिजीत वंजारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को 3,271 मतों से हराकर सीट बरकरार रखी है।

प्रादे107 उप्र विप चुनाव दूसरी लीड परिणाम
उप्र: विधान परिषद की सभी सीट के परिणाम घोषित, छह सीट पर भाजपा जीती, पांच पर सपा की विजय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड शिक्षक एवं स्नातक की 11 सीट के लिये हुए चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच सीट पर जीत दर्ज की।

दि48 न्यायालय पटाखा
पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं : उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं है, हालांकि जब तक अधिकारी जमीनी स्तर पर आदेशों को लागू नहीं करते, तब तक हर साल आदेश और दिशानिर्देश जारी करने का कोई मतलब नहीं है।

दि5 राहुल मार्च
चलो दिल्ली किसी एक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है: राहुल गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक नवंबर को प्रस्तावित ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मार्च नहीं, बल्कि ‘‘हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च’’ है।

दि44 अदालत रेस कोर्स मस्जिद
उच्च न्यायालय ने रेस कोर्स मस्जिद में नमाज के लिए जाने की अनुमति देने से इनकार किया
नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेस कोर्स मस्जिद में नमाज के लिए जाने की अनुमति देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। हालांकि, केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि फिलहाल इस धार्मिक स्थल के खिलाफ कोई प्रतिकूल कदम नहीं उठाया जाएगा।

दि10 चक्रवात शाह
चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रादे182
बिहार दरभंगा स्नातक सीट राजद
दरभंगा स्नातक सीट पर राजद ने जीत का दावा किया, भाजपा के दावे को नकारा
पटना, बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बृहस्पतिवार को जीत का दावा किया। इससे एक दिन पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया था कि उसके निवर्तमान विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी है।

प्रादे183 उप्र नौकरी तीसरी लीड नियम
उप्र:हिंसा के जरिए ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की मंशा रखने वाले संगठनों के सदस्य ना पा सकेंगे सरकारी नौकरी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के चरित्र और पिछले रिकॉर्ड के सत्यापन संबंधी नियम सख्त कर दिए हैं जिसके तहत हिंसक तरीके से ‘समाज की विद्यमान व्यवस्था को बदलने’ का उद्देश्य रखने वाले संगठनों के सदस्यों को राज्य की सरकारी नौकरियों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रादे167 कर्नाटक दूध लीड कीमत
कर्नाटक में दूध की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
बेंगलुरु, कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को नंदिनी ब्रांड के दूध की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया। मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने यह जानकारी दी।

प्रादे98 गुजरात अदालत गोहत्या
गुजरात: गोहत्या के मामले में तीन लोगों को उम्रकैद
गांधीनगर,गुजरात के गांधीनगर जिले की एक अदालत ने तीन आरोपियों को गोहत्या और 277 किलोग्राम गोमांस रखने का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

वि23 इजराइल नेतन्याहू लीड चुनाव धांधली
नेतन्याहू ने चुनाव में धांधली के आरोप दोहराये, अरब दलों के साथ सहयोग से किया इनकार
तेल अवीव, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को अरब नेतृत्व वाले दलों पर चुनाव में धांधली के आरोप दोहराते हुए विदेशी हस्तक्षेप का संदेह जताया और पुलिस तथा देश की शीर्ष आंतरिक सुरक्षा एजेंसी से तत्काल जांच की मांग की।

वि13 अमेरिका ट्रंप दूसरीलीड रैली
चुनावी रैली में भी महंगाई पर मजाक करने से नहीं चूक रहे ट्रंप, पर समर्थक बुरा नहीं मान रहे
वाशिंगटन, अमेरिका में 5,000 अमेरिकी डॉलर से क्या-क्या हो सकता है? अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानें तो इतनी राशि में उनके बेहद आलीशान ‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में सिर्फ एक हैमबर्गर खरीदा जा सकता है।

अर्थ54 लीड न्यायालय डिजिटल धोखाधड़ी
डिजिटल धोखाधड़ी में बैंक की लापरवाही से नुकसान पर पीड़ितों को मिले मुआवजा: उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में यदि किसी वित्तीय संस्थान की उचित जांच-पड़ताल में नाकामी के कारण अपराध हुआ है, तो पीड़ितों को कम-से-कम गंवाई गई रकम के बराबर मुआवजा मिलना चाहिए।

अर्थ29 गोयल अमेरिका व्यापार
अमेरिका के साथ व्यापार समझौता भारत के सभी संवेदनशील हितों की रक्षा करेगा: गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार समझौता देश के सभी संवेदनशील हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि समझौते का ब्योरा सार्वजनिक होने पर देश के लोग इसका स्वागत करेंगे।

खेल33 खेल कुश्ती विश्व दूसरी लीड भारत
मनीषा ने विश्व चैंपियन बनने की उम्मीदें बरकरार रखी, सुजीत की निराशाजनक हार अस्ताना, सुजीत कलकल को बृहस्पतिवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में क्वार्टरफाइनल में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मनीषा भानवाला ने महिलाओं 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर विश्व चैंपियन बनने की भारत की उम्मीदों को जीवंत रखा।

खेल19 खेल आईपीएल मुंबई लीड कोच
मुंबई इंडियंस ने मलिंगा, म्हाम्ब्रे और होपकिंसन को हटाया
मुंबई, मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा , पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल होपकिंसन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *