Maharashtra को Ukai Dam से मिलेगा 5 TMC पानी, Narmada ट्रिब्यूनल के तहत फैसला

Maharashtra को Ukai Dam से मिलेगा 5 TMC पानी, Narmada ट्रिब्यूनल के तहत फैसला

नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले के अनुसार महाराष्ट्र को गुजरात के उकाई बांध से पांच टीएमसी पानी मिलेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र के 80 प्रतिशत से अधिक तहसील गंभीर सूखे की चपेट में हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नर्मदा न्यायाधिकरण ने महाराष्ट्र के लिए कुल 10 टीएमसी पानी का आवंटन किया है।

इसमें से पांच टीएमसी पानी डायवर्जन कनाल (पानी का मार्ग बदलने वाली नहर) के माध्यम से दिया जाना है, जबकि शेष पांच टीएमसी पानी उकाई बांध से उपलब्ध कराया जाना है। फडणवीस ने उकाई बांध से पांच टीएमसी पानी छोड़े जाने की मंजूरी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *