IITBHU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट होंगे कुमार मंगलम:2048 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री,हरजस कोर को मिलेगा प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

IITBHU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट होंगे कुमार मंगलम:2048 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री,हरजस कोर को मिलेगा प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

IIT-BHU का 15वां दीक्षांत समारोह 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और शोध कार्यक्रमों के कुल 2,048 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित स्वतंत्रता भवन में शुरू होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध कार्यों और नवाचारों को सम्मानित करने का अवसर है। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता IIT (BHU) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायण करेंगे। वहीं, BHU के कुलपति एवं IIT (BHU) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वाइस चेयरमैन प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि होंगे। बीटेक के 1106 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री इस वर्ष कुल छह श्रेणियों में 2,048 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें बीटेक के सर्वाधिक 1,106 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) के 385, एमटेक/एमफार्मा के 322, पीएचडी के 182, एमएससी के 39 और बीआर्क के 14 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। संस्थान के मुताबिक, ये उपलब्धियां तकनीकी शिक्षा, उच्चस्तरीय शोध और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के योगदान को दर्शाती हैं। 62 मेधावियों को मिलेंगे मेडल और पुरस्कार दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 विद्यार्थियों को विभिन्न मेडल और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 97 गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और 25 नकद पुरस्कार शामिल हैं। कुछ विद्यार्थियों को एक से अधिक सम्मान भी मिलेंगे। प्रमुख सम्मानों में बीटेक, बीआर्क और इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल दो विद्यार्थियों को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के लिए दिया जाएगा। 30 अक्टूबर को होगा पूर्वाभ्यास दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 30 अक्टूबर को शाम चार बजे स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। संस्थान की ओर से समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *