हथियार के साथ रील बनाया; अरेस्ट:बेगूसराय में गैंगस्टर बनने के दिखावे में गया जेल, आरोपी बोला- टशन दिखा रहा था

हथियार के साथ रील बनाया; अरेस्ट:बेगूसराय में गैंगस्टर बनने के दिखावे में गया जेल, आरोपी बोला- टशन दिखा रहा था

बेगूसराय में सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन कर रील बनाने का शौक युवाओं के लिए भारी पड़ता जा रहा है। ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक को हाथ में हथियार लहराते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया से मिला सुराग एसपी मनीष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना वीडियो वायरल कर रहा है। वीडियो में युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर अंधेरी गली में टहलता हुआ और बैकग्राउंड में पंजाबी गानों पर रील बनाता नजर आ रहा था। घर से हुई गिरफ्तारी वीडियो सामने आते ही तेघड़ा थाना को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की। इसकी पहचान आधारपुर गांव के रहने वाले किशन बाबू उर्फ लटिया के रूप में की गई। इसके बाद छापेमारी कर उसे घर से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कबूला जुर्म गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब किशन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि केवल दिखावे और टशनबाजी के लिए हथियार के साथ वीडियो बनाया था। उसने ऐसा करके गलती की है। आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज इस मामले को लेकर तेघड़ा थाना में कांड संख्या- 212/26 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा-25 (1-बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखने वाला हथियार उसने कहां से लिया था। किसने उसे यह हथियार मुहैया कराया है। रील के चक्कर में नहीं बिगाड़ें भविष्य एसपी मनीष ने युवाओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है। कोई भी रील बनाने या डराने के लिए हथियार का प्रदर्शन करता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने की अभिभावकों से अपील एसपी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें। जिससे वे आपराधिक गतिविधियों की ओर नहीं मुड़ें। बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा हो रही है, जिससे सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने का शौक रखने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। बेगूसराय में सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन कर रील बनाने का शौक युवाओं के लिए भारी पड़ता जा रहा है। ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक को हाथ में हथियार लहराते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया से मिला सुराग एसपी मनीष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना वीडियो वायरल कर रहा है। वीडियो में युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर अंधेरी गली में टहलता हुआ और बैकग्राउंड में पंजाबी गानों पर रील बनाता नजर आ रहा था। घर से हुई गिरफ्तारी वीडियो सामने आते ही तेघड़ा थाना को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की। इसकी पहचान आधारपुर गांव के रहने वाले किशन बाबू उर्फ लटिया के रूप में की गई। इसके बाद छापेमारी कर उसे घर से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कबूला जुर्म गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब किशन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि केवल दिखावे और टशनबाजी के लिए हथियार के साथ वीडियो बनाया था। उसने ऐसा करके गलती की है। आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज इस मामले को लेकर तेघड़ा थाना में कांड संख्या- 212/26 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा-25 (1-बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखने वाला हथियार उसने कहां से लिया था। किसने उसे यह हथियार मुहैया कराया है। रील के चक्कर में नहीं बिगाड़ें भविष्य एसपी मनीष ने युवाओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है। कोई भी रील बनाने या डराने के लिए हथियार का प्रदर्शन करता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने की अभिभावकों से अपील एसपी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें। जिससे वे आपराधिक गतिविधियों की ओर नहीं मुड़ें। बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा हो रही है, जिससे सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने का शौक रखने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *