लखनऊ-कानपुर सफर पड़ेगा ट्रेन से मंहगा:एक दिन में आना-जाना 415 रुपये, ट्रेनें 1:10 घंटे में पहुंचा रहीं कानपुर

लखनऊ-कानपुर सफर पड़ेगा ट्रेन से मंहगा:एक दिन में आना-जाना 415 रुपये, ट्रेनें 1:10 घंटे में पहुंचा रहीं कानपुर

लखनऊ से कानपुर के बीच तैयार एक्सप्रेसवे आम यात्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस मार्ग का टोल तय कर दिया है, जिसमें कार के लिए एक तरफ का न्यूनतम शुल्क 275 रुपये रखा गया है। ऐसे में शताब्दी, तेजस और वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें यात्रियों के लिए सस्ता और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आई हैं। ट्रेन से कम समय में सफर जहां एक्सप्रेसवे से कानपुर पहुंचने में करीब डेढ़ से दो घंटे लगने की आशंका जताई जा रही है, वहीं तेजस, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनें महज 1 घंटा 10 मिनट से 1 घंटा 20 मिनट में सफर पूरा कर रही हैं। इससे समय और खर्च दोनों में ट्रेन यात्रियों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। एक दिन के सफर में बढ़ेगा खर्च अगर कोई व्यक्ति कार से लखनऊ से कानपुर जाकर उसी दिन लौटता है तो उसे 415 रुपये सिर्फ टोल पर खर्च करने होंगे। इसके अलावा ईंधन का खर्च अलग से जुड़ जाएगा, जिससे कुल खर्च और बढ़ जाएगा। कानपुर तक सीधा नहीं एक्सप्रेसवे रेल यात्री संगठनों ने इस एक्सप्रेसवे की उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह मार्ग सीधे कानपुर शहर तक नहीं जाता, बल्कि उन्नाव के शुक्लागंज तक ही सीमित है। वहां से आगे जाजमऊ के रास्ते शहर में प्रवेश करना होगा, जहां जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में समय बचाने का दावा भी कमजोर पड़ता दिख रहा है। 3600 करोड़ में बना, दो चरणों में तैयार करीब 3600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को दो चरणों में विकसित किया गया है। पहला हिस्सा स्कूटर इंडिया से बनी तक और दूसरा बनी से शुक्लागंज तक बनाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि एक्सप्रेसवे पर सफर 35 से 40 मिनट में पूरा हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञ इससे सहमत नहीं हैं। 15 मई के बाद संभावित उद्घाटन एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 15 मई के बाद किसी भी दिन हो सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्रीराजनाथसिंह और मुख्यमंत्रीयोगीको के शामिल होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *