पटना के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) परिसर से एयर कंडीशनर (AC) के कॉपर वायर, मोटर, मड पंप और अन्य सामान चोरी हो गए हैं। एसी के वायर के पास से MRI मशीन के भी तार गुजरे थे, वो भी काट लिए गए। चोर 28 अगस्त की देर रात दीवार फांदकर परिसर में घुसे थे। 29 अगस्त की सुबह जब MRI मशीन चालू की गई, तो उसमें टेक्निकल परेशानी आने लगी। कर्मचारियों ने वायर की जांच की तो पता चला चोरी हुई है। पुलिस को जानकारी दी गई। घटना के बाद से MRI सेवा ठप है। MRI संचालक मनीष कुमार (मैनेजर) का कहना है कि अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका सबसे बड़ा असर MRI सेवा पर पड़ा है। चोरों ने लैब के बाहर लगे करीब 3 लाख के कॉपर वायर की चोरी कर ली है, अन्य सामान मिलाकर करीब 6 लाख का नुकसान हुआ है। ‘रात होते ही असुरक्षित हो जाता है अस्पताल परिसर’
अस्पताल के इंजीनियर सह स्टोर मैनेजर प्रकाश कुमार ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रात होते ही अस्पताल परिसर असुरक्षित हो जाता है। जिसके कारण लगभग 3 लाख के सामान चोरी हो गए हैं। परिसर के कई हिस्सों में रात के समय सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी पर्याप्त नहीं है। अधिकांश गार्ड अस्पताल के अंदर या इमरजेंसी के मुख्य द्वार के आसपास ही नजर आते हैं।
ऐसे में अस्पताल परिसर के बाहरी और सुनसान हिस्सों में चोर आसानी से पहुंच जाते हैं। CCTV कैमरों की निगरानी व्यवस्था भी प्रभावी नहीं होने के कारण घटना हुई। ‘नए भवन की सुरक्षा BMSCIL की जिम्मेदारी’ अस्पताल प्रबंधन निदेशक डॉ. राकेश चौधरी ने कहा कि नया भवन फिलहाल बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSCIL) के अधीन है। ऐसे में नए भवन की सुरक्षा की जवाबदेही BMSCIL की है। हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
एक महीने पहले सीएम ने भवन का किया था उद्घाटन एक महीने पहले मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के नए सुपरस्पेशियलिटी भवन का उद्घाटन किया था। 225 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 6 मंजिला वाले भवन में 2 फ्लोर अभी शुरू हुआ है। पूरा भवन तैयार होने के बाद अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा हड्डी (ऑर्थोपेडिक) सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल बन जाएगा। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन सर्जरी, ट्रॉमा, स्पोर्ट्स इंजरी, न्यूरोसर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। पटना के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) परिसर से एयर कंडीशनर (AC) के कॉपर वायर, मोटर, मड पंप और अन्य सामान चोरी हो गए हैं। एसी के वायर के पास से MRI मशीन के भी तार गुजरे थे, वो भी काट लिए गए। चोर 28 अगस्त की देर रात दीवार फांदकर परिसर में घुसे थे। 29 अगस्त की सुबह जब MRI मशीन चालू की गई, तो उसमें टेक्निकल परेशानी आने लगी। कर्मचारियों ने वायर की जांच की तो पता चला चोरी हुई है। पुलिस को जानकारी दी गई। घटना के बाद से MRI सेवा ठप है। MRI संचालक मनीष कुमार (मैनेजर) का कहना है कि अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका सबसे बड़ा असर MRI सेवा पर पड़ा है। चोरों ने लैब के बाहर लगे करीब 3 लाख के कॉपर वायर की चोरी कर ली है, अन्य सामान मिलाकर करीब 6 लाख का नुकसान हुआ है। ‘रात होते ही असुरक्षित हो जाता है अस्पताल परिसर’
अस्पताल के इंजीनियर सह स्टोर मैनेजर प्रकाश कुमार ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रात होते ही अस्पताल परिसर असुरक्षित हो जाता है। जिसके कारण लगभग 3 लाख के सामान चोरी हो गए हैं। परिसर के कई हिस्सों में रात के समय सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी पर्याप्त नहीं है। अधिकांश गार्ड अस्पताल के अंदर या इमरजेंसी के मुख्य द्वार के आसपास ही नजर आते हैं।
ऐसे में अस्पताल परिसर के बाहरी और सुनसान हिस्सों में चोर आसानी से पहुंच जाते हैं। CCTV कैमरों की निगरानी व्यवस्था भी प्रभावी नहीं होने के कारण घटना हुई। ‘नए भवन की सुरक्षा BMSCIL की जिम्मेदारी’ अस्पताल प्रबंधन निदेशक डॉ. राकेश चौधरी ने कहा कि नया भवन फिलहाल बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSCIL) के अधीन है। ऐसे में नए भवन की सुरक्षा की जवाबदेही BMSCIL की है। हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
एक महीने पहले सीएम ने भवन का किया था उद्घाटन एक महीने पहले मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के नए सुपरस्पेशियलिटी भवन का उद्घाटन किया था। 225 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 6 मंजिला वाले भवन में 2 फ्लोर अभी शुरू हुआ है। पूरा भवन तैयार होने के बाद अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा हड्डी (ऑर्थोपेडिक) सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल बन जाएगा। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन सर्जरी, ट्रॉमा, स्पोर्ट्स इंजरी, न्यूरोसर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।