जमुई में शराब तस्करों की कार का 30 KM पीछा:पुल से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त; 468 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 बीयर बरामद, तस्कर फरार

जमुई में शराब तस्करों की कार का 30 KM पीछा:पुल से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त; 468 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 बीयर बरामद, तस्कर फरार

जमुई में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। विभाग की टीम ने शराब तस्करों की एक कार का 30 किलोमीटर तक पीछा किया, जिसके बाद कार एक पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झाझा थाना क्षेत्र के बरगावा पुल के पास एक कार से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। तेज रफ्तार से कार लेकर जमुई की ओर भागने लगे
नाकाबंदी के दौरान जैसे ही तस्करों ने पुलिस वाहन को देखा, वे तेज रफ्तार से कार लेकर जमुई की ओर भागने लगे। उत्पाद विभाग की टीम ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। यह पीछा करीब 30 किलोमीटर तक चला, जिसमें तस्कर लगातार कार को तेज गति से भगाते रहे। इसी दौरान मलयपुर थाना क्षेत्र के गड़वा कटौना के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार एक पुल से जा टकराई, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 468 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 पीस बीयर बरामद
दुर्घटना के बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से वाहन को जब्त कर थाने लाया। तलाशी लेने पर कार से 468 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 पीस बीयर बरामद की गई। उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में वाहन मालिक और फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। विभाग का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई। जमुई में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। विभाग की टीम ने शराब तस्करों की एक कार का 30 किलोमीटर तक पीछा किया, जिसके बाद कार एक पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झाझा थाना क्षेत्र के बरगावा पुल के पास एक कार से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। तेज रफ्तार से कार लेकर जमुई की ओर भागने लगे
नाकाबंदी के दौरान जैसे ही तस्करों ने पुलिस वाहन को देखा, वे तेज रफ्तार से कार लेकर जमुई की ओर भागने लगे। उत्पाद विभाग की टीम ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। यह पीछा करीब 30 किलोमीटर तक चला, जिसमें तस्कर लगातार कार को तेज गति से भगाते रहे। इसी दौरान मलयपुर थाना क्षेत्र के गड़वा कटौना के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार एक पुल से जा टकराई, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 468 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 पीस बीयर बरामद
दुर्घटना के बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से वाहन को जब्त कर थाने लाया। तलाशी लेने पर कार से 468 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 पीस बीयर बरामद की गई। उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में वाहन मालिक और फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। विभाग का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *