जमुई के झाझा में पुलिस ने चेकिंग के बाद एक ट्रक को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि गिट्टी लदे वाहन के केबिन को जब चेक किया गया तो उसके केबिन से पांच बोतल विदेशी शराब मिली। वहीं घटना के बाद से चालक और खलासी वाहन फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है।
रोकने पर चालक ने तेज किया ट्रक की रफ्तार पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब सोनो की ओर से आ रहा गिट्टी लदे ट्रक को रोकने की कोशिश की गई तो ड्रॉइवर ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बेलगाम होकर चल रहा था, जिससे कई राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही एसआई दिलीप कुमार और राजेश कुमार पुलिस बल के साथ ट्रक का पीछा करने लगे। पुलिस को पीछे आता देख चालक और खलासी धपरी मोड़ के समीप ट्रक छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसमें केबिन से पांच बोतल विदेशी शराब मिली।
आरोपियों की तलाश की जा रही प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक में क्षमता से अधिक गिट्टी भी लदी हुई थी। इस संबंध में खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक और खलासी की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई के झाझा में पुलिस ने चेकिंग के बाद एक ट्रक को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि गिट्टी लदे वाहन के केबिन को जब चेक किया गया तो उसके केबिन से पांच बोतल विदेशी शराब मिली। वहीं घटना के बाद से चालक और खलासी वाहन फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है।
रोकने पर चालक ने तेज किया ट्रक की रफ्तार पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब सोनो की ओर से आ रहा गिट्टी लदे ट्रक को रोकने की कोशिश की गई तो ड्रॉइवर ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बेलगाम होकर चल रहा था, जिससे कई राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही एसआई दिलीप कुमार और राजेश कुमार पुलिस बल के साथ ट्रक का पीछा करने लगे। पुलिस को पीछे आता देख चालक और खलासी धपरी मोड़ के समीप ट्रक छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसमें केबिन से पांच बोतल विदेशी शराब मिली।
आरोपियों की तलाश की जा रही प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक में क्षमता से अधिक गिट्टी भी लदी हुई थी। इस संबंध में खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक और खलासी की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।