छतरपुर में शराब ठेकेदार पर तलवार-लाठी से हमला, VIDEO:2 घायल, 4 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार; कारोबार को लेकर था झगड़ा

छतरपुर में शराब ठेकेदार पर तलवार-लाठी से हमला, VIDEO:2 घायल, 4 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार; कारोबार को लेकर था झगड़ा

छतरपुर के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात उस समय दहशत फैल गई जब अवैध शराब के कारोबार को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हथियारबंद बदमाशों ने शराब दुकान पर धावा बोलते हुए तलवार, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब ठेकेदार को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार रवि लखेरा को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। बताया जा रहा है कि राजा ढाबा से जुड़े कुछ लोगों ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावर अचानक दुकान पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के हमला शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तलवार लहराते पहुंचे हमलावर, दहशत में ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों के हाथों में तलवारें थीं और वे खुलेआम लाठी-डंडे चलाते नजर आए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। चार आरोपियों पर मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में धीरेन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शुभम सिंह और अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवैध शराब बना विवाद की जड़ प्राथमिक जांच में सामने आया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस हमले की वजह बना। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। 4 पर मामला दर्ज 2 गिरफ़्तार गढ़ीमलहरा टी आई रीता सिंह के मुताबिक आरोपियों धीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अनुराग प्रताप सिंह और शुभम सिंह पर 296B 115(2) 351(2) BNS 25B आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से ज्ञानेंद्र सिंह और अनुराग प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी के आरोपी और अन्य फ़रार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *