Phalodi Satta Bazar: बंगाल में ‘दीदी’ या ‘दादा’? दूसरे चरण की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने पलटा पासा, जानें किसकी बन रही सरकार

Phalodi Satta Bazar: बंगाल में ‘दीदी’ या ‘दादा’? दूसरे चरण की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने पलटा पासा, जानें किसकी बन रही सरकार

West-Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही कयासों का बाजार गर्म हो गया है। जहां चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में करीब 91% रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई है, वहीं अब सबकी नजरें फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) के दांव पर टिक गई हैं। सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है, क्योंकि यहां समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।

बंगाल में भाजपा को बढ़त, TMC की टेंशन बढ़ी?

वर्षों से लगभग सटीक अनुमानों के लिए मशहूर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने बंगाल चुनाव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। चुनाव की शुरुआत में जहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बढ़त दिखाई जा रही थी, वहीं दूसरे चरण के भारी मतदान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बंगाल में भाजपा को 150 से 152 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, सत्ताधारी TMC को 137 से 140 सीटों के बीच सिमटता दिखाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पहले चरण तक भाजपा को केवल 100 सीटों के आसपास आंका जा रहा था, लेकिन वोटिंग पैटर्न को देखते हुए सटोरियों ने भाजपा को पूर्ण बहुमत के करीब ला खड़ा किया है।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की स्थिति

सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली भवानीपुर पर भी सट्टा बाजार के भाव बदल गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जीतने का भाव जो पहले 20-25 पैसे था, वह अब बढ़कर 50 पैसे तक पहुंच गया है। सट्टा बाजार के नियमों के अनुसार, जिसका भाव ज्यादा होता है, उसकी स्थिति उतनी ही कमजोर मानी जाती है। ऐसे में भवानीपुर में भी इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं।

असम, तमिलनाडु और केरल का क्या है हाल?

बंगाल के अलावा फलोदी सट्टा बाजार ने अन्य चुनावी राज्यों पर भी अपना आकलन साझा किया है:

  • असम: यहां भाजपा नीत NDA की वापसी के संकेत हैं। बाजार भाजपा गठबंधन को 98 से 100 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस 24-26 सीटों पर सिमट सकती है।
  • तमिलनाडु: यहां ‘इंडिया’ गठबंधन मजबूत दिख रहा है। सट्टा बाजार के अनुसार DMK गठबंधन को 140 सीटें और NDA को करीब 100 सीटें मिल सकती हैं।
  • केरल: केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन की आहट है। सट्टा बाजार UDF को 80 सीटें देकर मजबूत बता रहा है, जबकि LDF को 60 सीटों पर रहने का अनुमान है।
    नोट: सट्टा बाजार के आंकड़े केवल अनुमानों और सट्टेबाजी के रुझानों पर आधारित होते हैं। इन्हें आधिकारिक चुनाव परिणाम या एग्जिट पोल नहीं माना जाना चाहिए। अंतिम परिणाम 4 मई को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *