भागलपुर की नवगछिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2,925 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के पाकुड़ से एक हाईवा के जरिए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के आधार पर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में विक्रमशिला सेतु के पास गाड़ी जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध हाईवा (JH10AV-4562)को रोका गया। तलाशी लेने पर हाईवा के केबिन में छिपाकर रखे गए 325 कार्टन में कुल 7,800 बोतल, यानी 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। SP ने बताया कि पूछताछ में ड्राइवर ने बताया था कि गाड़ी में गिट्टी लोड है, जिसे पाकुड़ से सहरसा ले जाया जा रह है, कड़ी पूछताछ और तलाशी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। विक्रमशिला सेतु के पास गाड़ी जांच शुरू की एसपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप लाकर जिले में खपाने की कोशिश करते हैं। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई, ताकि अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने हाई लेवल पर निगरानी रखते हुए विक्रमशिला सेतु के पास गाड़ी जांच शुरू की। संदिग्ध हाईवा को रोककर जब तलाशी ली गई, तो केबिन के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है। SP ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त हो सकता है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 83/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भागलपुर की नवगछिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2,925 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के पाकुड़ से एक हाईवा के जरिए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के आधार पर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में विक्रमशिला सेतु के पास गाड़ी जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध हाईवा (JH10AV-4562)को रोका गया। तलाशी लेने पर हाईवा के केबिन में छिपाकर रखे गए 325 कार्टन में कुल 7,800 बोतल, यानी 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। SP ने बताया कि पूछताछ में ड्राइवर ने बताया था कि गाड़ी में गिट्टी लोड है, जिसे पाकुड़ से सहरसा ले जाया जा रह है, कड़ी पूछताछ और तलाशी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। विक्रमशिला सेतु के पास गाड़ी जांच शुरू की एसपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप लाकर जिले में खपाने की कोशिश करते हैं। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई, ताकि अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने हाई लेवल पर निगरानी रखते हुए विक्रमशिला सेतु के पास गाड़ी जांच शुरू की। संदिग्ध हाईवा को रोककर जब तलाशी ली गई, तो केबिन के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है। SP ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त हो सकता है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 83/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


