बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर शुरू हुए अत्याधुनिक लाइट एंड लेजर शो के लिए नगर परिषद ने दर्शकों हेतु दिशा-निर्देश और टिकट दरें जारी कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने 23 मई को इस शो का उद्घाटन किया था, जिसके बाद से इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। अब इस शो का नियमित संचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था नगर परिषद के जिम्मे होगी। नगर परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह शो प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होगा। दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे शो शुरू होने से कम से कम 20 मिनट पहले घाट परिसर पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और बैठने की व्यवस्था सुचारु रूप से हो सके। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग घर बैठे संभव है, जबकि घाट परिसर में बने काउंटर से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। 12 साल तक के बच्चों के लिए 10 रुपए शुल्क नगर परिषद ने टिकट दरें भी निर्धारित की हैं। वयस्क दर्शकों के लिए 30 रुपए, जबकि 8 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 10 रुपए शुल्क तय किया गया है। फ्रंट रो वीआईपी सीट के लिए 75 रुपए, विदेशी पर्यटकों के लिए 150 रुपए, गरीबी रेखा से नीचे के विशेष वर्ग के लिए 10 रुपए और दिव्यांग दर्शकों के लिए भी 10 रुपए का टिकट शुल्क निर्धारित किया गया है। दर्शकों के लिए “क्या करें और क्या न करें” की सूची भी जारी की गई है। प्रशासन ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की है। बच्चों को गंगा नदी के किनारे अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, घाट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। कुछ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। दर्शक दीर्घा और शो एरिया के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, घाट परिसर में बने लॉन क्षेत्र में प्रवेश भी वर्जित रहेगा। तारों से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी इसके अलावा लेजर उपकरण, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और बिजली के तारों से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। घाट परिसर में धूम्रपान, गुटखा खाना और गंदगी फैलाना भी प्रतिबंधित रहेगा। नगर परिषद ने लोगों से अपील की है कि रामरेखा घाट बक्सर की पहचान है और इस नई पहल को सफल बनाने में सभी नागरिक सहयोग करें। बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर शुरू हुए अत्याधुनिक लाइट एंड लेजर शो के लिए नगर परिषद ने दर्शकों हेतु दिशा-निर्देश और टिकट दरें जारी कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने 23 मई को इस शो का उद्घाटन किया था, जिसके बाद से इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। अब इस शो का नियमित संचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था नगर परिषद के जिम्मे होगी। नगर परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह शो प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होगा। दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे शो शुरू होने से कम से कम 20 मिनट पहले घाट परिसर पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और बैठने की व्यवस्था सुचारु रूप से हो सके। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग घर बैठे संभव है, जबकि घाट परिसर में बने काउंटर से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। 12 साल तक के बच्चों के लिए 10 रुपए शुल्क नगर परिषद ने टिकट दरें भी निर्धारित की हैं। वयस्क दर्शकों के लिए 30 रुपए, जबकि 8 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 10 रुपए शुल्क तय किया गया है। फ्रंट रो वीआईपी सीट के लिए 75 रुपए, विदेशी पर्यटकों के लिए 150 रुपए, गरीबी रेखा से नीचे के विशेष वर्ग के लिए 10 रुपए और दिव्यांग दर्शकों के लिए भी 10 रुपए का टिकट शुल्क निर्धारित किया गया है। दर्शकों के लिए “क्या करें और क्या न करें” की सूची भी जारी की गई है। प्रशासन ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की है। बच्चों को गंगा नदी के किनारे अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, घाट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। कुछ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। दर्शक दीर्घा और शो एरिया के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, घाट परिसर में बने लॉन क्षेत्र में प्रवेश भी वर्जित रहेगा। तारों से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी इसके अलावा लेजर उपकरण, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और बिजली के तारों से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। घाट परिसर में धूम्रपान, गुटखा खाना और गंदगी फैलाना भी प्रतिबंधित रहेगा। नगर परिषद ने लोगों से अपील की है कि रामरेखा घाट बक्सर की पहचान है और इस नई पहल को सफल बनाने में सभी नागरिक सहयोग करें।


