पीलीभीत में खेत में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत, VIDEO:वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की अपील, ग्रामीणों ने वन विभाग से रेस्क्यू की मांग की

पीलीभीत में खेत में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत, VIDEO:वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की अपील, ग्रामीणों ने वन विभाग से रेस्क्यू की मांग की

पीलीभीत की अमरिया तहसील के भंगा मोहम्मदगंज गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की रात एक ही स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोमवार देर रात सामने आया। तेंदुए की सक्रियता से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। रात में खेतों की रखवाली करने वाले किसान अब पैदल जाने से डर रहे हैं और उन्हें खेतों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है, जबकि महिलाएं और बच्चे घरों में ही रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तेंदुए का वीडियो वायरल होने और कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, मौके पर न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही नियमित गश्त की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। लगातार दो दिनों से तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और प्रभावित रास्तों पर वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मामले में सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है और मौके पर वन विभाग का स्टाफ भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *