पटना में टीईआर-4 अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार शाम छात्र संगठन एसएफआई, डीवाईएफआई के बैनर तले छात्रों ने शहर में विरोध मार्च निकाला। शहर के स्टेशन चौराहा स्थित गांधी स्मारक के सामने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। पुतला दहन का नेतृत्व डीवाईएफआई के जिला मंत्री महेश कुमार कर रहे थे। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला लेकर जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छात्रों का जुलूस स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि नौकरी मांगने के लिए पटना पहुंचे अभ्यर्थियों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है। मामले में दोषी पुलिस पदाधिकारी पर सरकार तुरंत कार्रवाई करें, नहीं तो पूरे बिहार में इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने TER-4 की बहाली की मांग की। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से हमलोग इसका इंतजार कर रहे हैं। सभा को डीवाईएफआई जिला मंत्री उमेश शर्मा, एसएफआई जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, भोला राय, संजय कुमार अशोक पुष्प्म राम, प्रवेश राय आदि ने संबोधित किया। पटना में टीईआर-4 अभ्यर्थी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार शाम छात्र संगठन एसएफआई, डीवाईएफआई के बैनर तले छात्रों ने शहर में विरोध मार्च निकाला। शहर के स्टेशन चौराहा स्थित गांधी स्मारक के सामने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। पुतला दहन का नेतृत्व डीवाईएफआई के जिला मंत्री महेश कुमार कर रहे थे। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला लेकर जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छात्रों का जुलूस स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि नौकरी मांगने के लिए पटना पहुंचे अभ्यर्थियों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है। मामले में दोषी पुलिस पदाधिकारी पर सरकार तुरंत कार्रवाई करें, नहीं तो पूरे बिहार में इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने TER-4 की बहाली की मांग की। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से हमलोग इसका इंतजार कर रहे हैं। सभा को डीवाईएफआई जिला मंत्री उमेश शर्मा, एसएफआई जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, भोला राय, संजय कुमार अशोक पुष्प्म राम, प्रवेश राय आदि ने संबोधित किया।


