दरभंगा में 16 से 18 मई तक भाकपा माले सम्मेलन:तीन दिनों तक मौजूद रहेंगे दीपांकर भट्टाचार्य, राजद नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचेंगे

दरभंगा में 16 से 18 मई तक भाकपा माले सम्मेलन:तीन दिनों तक मौजूद रहेंगे दीपांकर भट्टाचार्य, राजद नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचेंगे

भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन आगामी 16 से 18 मई तक लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान के प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यभर से करीब 1000 प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और अतिथि भाग लेंगे। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य तीनों दिन मौजूद रहेंगे और राजनीतिक दिशा देंगे। वहीं, केंद्रीय कमिटी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में तमिलनाडु से कामरेड वी शंकर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल का नामकरण रेणु नागार्जुन नगर, रामदेव वर्मा-लक्ष्मी पासवान सभागार तथा मधु मिश्रा-दयमंती सिन्हा-शहीदा खातून मंच के रूप में किया गया है। सम्मेलन के पहले दिन 16 मई को प्रथम सत्र खुला अधिवेशन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, मांगनी लाल मंडल, आई पी गुप्ता, बाल गोबिंद बिंद, उमेश सहनी, रामनरेश पांडे, ललन चौधरी, सांसद राजाराम सिंह, सुदामा प्रसाद समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को भी खुला अधिवेशन में आमंत्रित किया गया है। सत्ता पर जबरन काबिज भाजपा छात्रों पर लाठियां बरसा रही सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार में भाजपा जबरदस्ती सत्ता पर कब्जा कर छात्र-युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार मांग रहे छात्रों और युवाओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। धीरेंद्र झा ने कहा कि राज्य सम्मेलन में छात्र-युवाओं पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में प्रवासी मजदूरों की हो रही हत्याओं तथा भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ प्रतिरोध की रणनीति प्रमुख एजेंडा होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा स्वागत समिति के गठन की प्रक्रिया जारी है। संवाददाता सम्मेलन को माले के वरिष्ठ नेता आर.के. सहनी, राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद और नंदलाल ठाकुर ने भी संबोधित किया। भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन आगामी 16 से 18 मई तक लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान के प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यभर से करीब 1000 प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और अतिथि भाग लेंगे। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य तीनों दिन मौजूद रहेंगे और राजनीतिक दिशा देंगे। वहीं, केंद्रीय कमिटी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में तमिलनाडु से कामरेड वी शंकर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल का नामकरण रेणु नागार्जुन नगर, रामदेव वर्मा-लक्ष्मी पासवान सभागार तथा मधु मिश्रा-दयमंती सिन्हा-शहीदा खातून मंच के रूप में किया गया है। सम्मेलन के पहले दिन 16 मई को प्रथम सत्र खुला अधिवेशन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, मांगनी लाल मंडल, आई पी गुप्ता, बाल गोबिंद बिंद, उमेश सहनी, रामनरेश पांडे, ललन चौधरी, सांसद राजाराम सिंह, सुदामा प्रसाद समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को भी खुला अधिवेशन में आमंत्रित किया गया है। सत्ता पर जबरन काबिज भाजपा छात्रों पर लाठियां बरसा रही सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार में भाजपा जबरदस्ती सत्ता पर कब्जा कर छात्र-युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार मांग रहे छात्रों और युवाओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। धीरेंद्र झा ने कहा कि राज्य सम्मेलन में छात्र-युवाओं पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में प्रवासी मजदूरों की हो रही हत्याओं तथा भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ प्रतिरोध की रणनीति प्रमुख एजेंडा होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर भी व्यापक चर्चा की जाएगी। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा स्वागत समिति के गठन की प्रक्रिया जारी है। संवाददाता सम्मेलन को माले के वरिष्ठ नेता आर.के. सहनी, राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद और नंदलाल ठाकुर ने भी संबोधित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *