नीतीश कैबिनेट की आज अंतिम बैठक है। सुबह 11 बजे से ये बैठक सीएम हाउस में होगी। इसके बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। बताया जा रहा कि इस बैठक में पूरा कैबिनेट नीतीश का धन्यवाद करेगा। आज भी कई एजेंडे पर मुहर लगने की संभावना है। नवंबर में बिहार में एनडीए सरकार बनी थी। नीतीश कुमार ने 10वीं मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया था। उसके बाद से अब तक पिछले 4 महीने में नीतीश कैबिनेट की 10 से भी कम बैठक हुई है। आखिरी बैठक 20 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसमें सोनपुर में एयरपोर्ट बनेगा एजेंडे पर मुहर लगी थी। पिछले दो महीने से कैबिनेट की कोई बैठक नहीं हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इसपर सवाल उठा चुके हैं। दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद बिहार की मौजूदा कैबिनेट में कुल 26 मंत्री शामिल हैं, जिनमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, विजय चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान समेत अन्य मंत्री हैं। ये सभी मंत्री आज होने वाली कैबिनेट की अंतिम बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सभी मंत्री सीएम को पिछले 20 वर्षों से बिहार की सत्ता संभालने के लिए धन्यवाद देंगे। साथ ही, अंतिम बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है। नीतीश कैबिनेट की आज अंतिम बैठक है। सुबह 11 बजे से ये बैठक सीएम हाउस में होगी। इसके बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। बताया जा रहा कि इस बैठक में पूरा कैबिनेट नीतीश का धन्यवाद करेगा। आज भी कई एजेंडे पर मुहर लगने की संभावना है। नवंबर में बिहार में एनडीए सरकार बनी थी। नीतीश कुमार ने 10वीं मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया था। उसके बाद से अब तक पिछले 4 महीने में नीतीश कैबिनेट की 10 से भी कम बैठक हुई है। आखिरी बैठक 20 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसमें सोनपुर में एयरपोर्ट बनेगा एजेंडे पर मुहर लगी थी। पिछले दो महीने से कैबिनेट की कोई बैठक नहीं हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इसपर सवाल उठा चुके हैं। दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद बिहार की मौजूदा कैबिनेट में कुल 26 मंत्री शामिल हैं, जिनमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, विजय चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान समेत अन्य मंत्री हैं। ये सभी मंत्री आज होने वाली कैबिनेट की अंतिम बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सभी मंत्री सीएम को पिछले 20 वर्षों से बिहार की सत्ता संभालने के लिए धन्यवाद देंगे। साथ ही, अंतिम बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है।


