बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में मझौलिया थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे आरोपी युवक अपने ही पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले गया। वहां उसने लड़की का मुंह, हाथ और पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने वारदात में उसका साथ दिया। रातभर तलाशते रहे परिजन जब देर रात तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीण दोबारा तलाश में निकले तो मकई के खेत में लड़की मिली। लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की मां रामप्रभा देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि एफआईआर में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। महिला पुलिस अधिकारी एसआई पार्वती कुमारी के साथ पीड़िता को अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में मझौलिया थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे आरोपी युवक अपने ही पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले गया। वहां उसने लड़की का मुंह, हाथ और पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने वारदात में उसका साथ दिया। रातभर तलाशते रहे परिजन जब देर रात तक लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीण दोबारा तलाश में निकले तो मकई के खेत में लड़की मिली। लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पीड़िता की मां रामप्रभा देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि एफआईआर में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। महिला पुलिस अधिकारी एसआई पार्वती कुमारी के साथ पीड़िता को अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी


