बेतिया में विधायक-आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की भीड़:राशन में कटौती, बिजली आपूर्ति और जल नल योजना जैसी शिकायतों का निपटारा

बेतिया जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरपुर गढ़वा में “आपका विधायक, आपके द्वारा” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी और विधायक अभिषेक रंजन ने उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में 22 मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जिससे लोगों में संतोष दिखा। जनता दरबार में कुल 120 से अधिक मामले सामने आए। इनमें मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, शौचालय निर्माण, राशन में कटौती, बिजली आपूर्ति, जल नल योजना, आवास योजना और आंगनवाड़ी से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां खुलकर विधायक के सामने रखीं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विधायक अभिषेक रंजन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मामले का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान 22 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की प्रक्रिया शुरू की। जनता दरबार के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है और लोगों ने इस पहल की सराहना की है। सरपंच पति फिरोज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सीधे अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंचने का मौका मिलता है और उनकी समस्याएं बिना किसी देरी के सुनी जाती हैं। बेतिया जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरपुर गढ़वा में “आपका विधायक, आपके द्वारा” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी और विधायक अभिषेक रंजन ने उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में 22 मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जिससे लोगों में संतोष दिखा। जनता दरबार में कुल 120 से अधिक मामले सामने आए। इनमें मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, शौचालय निर्माण, राशन में कटौती, बिजली आपूर्ति, जल नल योजना, आवास योजना और आंगनवाड़ी से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां खुलकर विधायक के सामने रखीं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विधायक अभिषेक रंजन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मामले का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान 22 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की प्रक्रिया शुरू की। जनता दरबार के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है और लोगों ने इस पहल की सराहना की है। सरपंच पति फिरोज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सीधे अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंचने का मौका मिलता है और उनकी समस्याएं बिना किसी देरी के सुनी जाती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *