शेखपुरा में NSS का 7 डेज कैंप शुरू:युवाओं में सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और लीडरशिप एबिलिटी डेवलप करना उद्देश्य

शेखपुरा में NSS का 7 डेज कैंप शुरू:युवाओं में सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और लीडरशिप एबिलिटी डेवलप करना उद्देश्य

शेखपुरा के रामाधीन कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। ‘युवा सतत विकास के लिए’ विषय पर आधारित इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, ग्राम विकास और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शहाब उद्दीन, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवलता और अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित स्वयंसेवकों, शिक्षकों और अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण किया। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – प्राचार्य इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शहाब उद्दीन ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा वर्ग सेवा, समर्पण और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे बढ़े, तो सतत विकास के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि NSS केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और समाज के प्रति कर्तव्यबोध का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवलता ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह शिविर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव पचना में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न विकासोन्मुखी गतिविधियां संचालित की जाएंगी शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता अभियान, साइबर जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. नवलता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस शिविर में इंपैक्ट स्पार्क एन.जी.ओ. के सहयोग से गांव पचना में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत विभिन्न विकासोन्मुखी गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण समुदाय को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का सामूहिक संकल्प लिया। इस आयोजन में महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। शेखपुरा के रामाधीन कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। ‘युवा सतत विकास के लिए’ विषय पर आधारित इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, ग्राम विकास और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शहाब उद्दीन, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवलता और अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित स्वयंसेवकों, शिक्षकों और अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण किया। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – प्राचार्य इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शहाब उद्दीन ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा वर्ग सेवा, समर्पण और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे बढ़े, तो सतत विकास के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि NSS केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और समाज के प्रति कर्तव्यबोध का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नवलता ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह शिविर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव पचना में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न विकासोन्मुखी गतिविधियां संचालित की जाएंगी शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता अभियान, साइबर जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. नवलता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस शिविर में इंपैक्ट स्पार्क एन.जी.ओ. के सहयोग से गांव पचना में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत विभिन्न विकासोन्मुखी गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण समुदाय को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का सामूहिक संकल्प लिया। इस आयोजन में महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *