सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक वीडियोग्राफर के दुकान से लाखों रुपए के उपकरण चोरी हो गए। आरोप है कि वीडियोग्राफर के अस्थायी कर्मचारी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने सोमवार रात सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। तिरंगा चौक (वार्ड-19) निवासी पंकज कुमार सिंह उर्फ ‘पप्पू’ धर्मशाला रोड स्थित सिटी कार्ड के पास “पप्पू वीडियो” नाम से दुकान चलाते हैं। वे शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी का काम करते हैं। काम अधिक होने पर वे बाहर से कर्मियों को बुलाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने धनबाद निवासी मनोज कुमार को काम पर रखा था। 20 दिन पहले चुरा ली थी कमरे की चाबी पीड़ित पंकज कुमार सिंह के अनुसार, बीते 24 मार्च को मनोज ने चुपके से उनके कमरे की चाबी चुरा ली। मौका पाकर उसने कमरे का ताला खोला और अंदर रखे महंगे उपकरण एक बैग में भरकर फरार हो गया। शक से बचने के लिए उसने बाहर से दोबारा ताला भी लगा दिया था। चोरी गए सामान में Nikon Z6II कैमरा, दो लेंस, एक गिंबल, चार बैटरी, दो चार्जर और 128GB मेमोरी कार्ड शामिल हैं। इन सभी उपकरणों की कुल कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये आंकी गई है। घटना का खुलासा 13 अप्रैल को तब हुआ जब पंकज कुमार अपने कमरे पर पहुंचे और कैमरा गायब पाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी मनोज कुमार सामान ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कैमरा चोरी करने का मामला पहले भी दर्ज पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज कुमार पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर एक महंगा कैमरा चोरी करने का मामला पहले भी दर्ज है। पंकज कुमार सिंह ने सदर थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चोरी हुए उपकरणों की जल्द बरामदगी की मांग की है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक वीडियोग्राफर के दुकान से लाखों रुपए के उपकरण चोरी हो गए। आरोप है कि वीडियोग्राफर के अस्थायी कर्मचारी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने सोमवार रात सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। तिरंगा चौक (वार्ड-19) निवासी पंकज कुमार सिंह उर्फ ‘पप्पू’ धर्मशाला रोड स्थित सिटी कार्ड के पास “पप्पू वीडियो” नाम से दुकान चलाते हैं। वे शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी का काम करते हैं। काम अधिक होने पर वे बाहर से कर्मियों को बुलाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने धनबाद निवासी मनोज कुमार को काम पर रखा था। 20 दिन पहले चुरा ली थी कमरे की चाबी पीड़ित पंकज कुमार सिंह के अनुसार, बीते 24 मार्च को मनोज ने चुपके से उनके कमरे की चाबी चुरा ली। मौका पाकर उसने कमरे का ताला खोला और अंदर रखे महंगे उपकरण एक बैग में भरकर फरार हो गया। शक से बचने के लिए उसने बाहर से दोबारा ताला भी लगा दिया था। चोरी गए सामान में Nikon Z6II कैमरा, दो लेंस, एक गिंबल, चार बैटरी, दो चार्जर और 128GB मेमोरी कार्ड शामिल हैं। इन सभी उपकरणों की कुल कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये आंकी गई है। घटना का खुलासा 13 अप्रैल को तब हुआ जब पंकज कुमार अपने कमरे पर पहुंचे और कैमरा गायब पाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी मनोज कुमार सामान ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कैमरा चोरी करने का मामला पहले भी दर्ज पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज कुमार पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर एक महंगा कैमरा चोरी करने का मामला पहले भी दर्ज है। पंकज कुमार सिंह ने सदर थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चोरी हुए उपकरणों की जल्द बरामदगी की मांग की है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


