महराजगंज में बड़े पैमाने कर दरोगाओं के तबादले, निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

महराजगंज में बड़े पैमाने कर दरोगाओं के तबादले, निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

महराजगंज SP शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले में बड़े पैमाने पर दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने और पुलिसिंग में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। SP ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मिठौली से प्रभारी निरीक्षक बरगदवा बनाया गया है।

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई से प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर से निरीक्षक अपराध थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र राय को प्रभारी निरीक्षक फरेंदा से निरीक्षक अपराध थाना मिठौली बनाया गया है।

इन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

दरोगाओं में संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष पनियरा, राघवेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष पनियरा से थानाध्यक्ष फरेंदा, अभिषेक सिंह को थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा से थानाध्यक्ष नौतनवा, और कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष घुघली से थानाध्यक्ष कोल्हुई बनाया गया है। इसके अलावा, सूरज कुमार को थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष घुघली और विशाल कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी मिली है। अंकित सिंह को पीआरओ से थानाध्यक्ष निचलौल, विवेक कुमार सिंह को थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष परसामलिक, और कृष्ण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सोनौली बनाया गया है।

गौरव राय कनौजिया को थानाध्यक्ष सोहगीबरवा से थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर, मनीष पटेल को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष चौक, राजकुमार सिंह को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थाना पनियरा, मदन मोहन मिश्रा को थानाध्यक्ष निचलौल से पीआरओ और शैलेंद्र शुक्ला को थानाध्यक्ष बरगदवा से पीआरओ बनाया गया है। ओम प्रकाश गुप्ता को थानाध्यक्ष चौक से थाना फरेंदा भेजा गया है।

अभय नारायण सिंह को थानाध्यक्ष परसामलिक से थाना पुरंदरपुर, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिंदुरिया और मनीष कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवतैनात अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

560 किलोग्राम अवैध चाइनीज लहसुन बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी विरोधी अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सीमा शुल्क विभाग निचलौल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 560 किलोग्राम अवैध चाइनीज लहसुन और तीन साइकिलें बरामद की गईं। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे।

नेपाल में इसकी कीमत लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है, जबकि भारत में इसे 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचा जाता है। बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *