गुजरात टाइटंस की हार के बाद प्लेऑफ्स की रेस हुई बेहद रोमांचक, 10 मैचों से होगा 8 टीमों के भाग्य का फैसला

गुजरात टाइटंस की हार के बाद प्लेऑफ्स की रेस हुई बेहद रोमांचक, 10 मैचों से होगा 8 टीमों के भाग्य का फैसला

IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अब सिर्फ 10 मैच बचे हैं और इन 10 मैचों से 8 टीमों के भाग्य का फैसला होगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें बाहर हो चुकी हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी भी रेस में बनी हुई हैं।

8 टीमों के लिए अभी भी खुले हैं रास्ते

आरसीबी और गुजरात टाइटंस टॉप-2 पोजीशन पर हैं, तो वहीं सनराइजर्स तीसरे और पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले हुए हैं। वहीं केकेआर और डीसी भी अगले दौर में पहुंच सकती हैं, लेकिन संभावनाएं काफी कम हैं। अगले 10 मैचों से इन आठ टीमों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ उनके 12 मैचों के बाद 11 अंक हो गए हैं। अगर केकेआर बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है तो उनके अधिकतम 15 अंक हो पाएंगे, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला 20 मई को मुंबई इंडियंस से है, जबकि आखिरी मैच उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। ऐसे में यह तय है कि दिल्ली और केकेआर में से कोई एक टीम ही जगह बना पाएगी। दूसरी ओर, हार के बावजूद गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर मौजूद है और अभी भी उनके प्लेऑफ की टिकट लगभग कन्फर्म मानी जा रही है। गुजरात टाइटंस को अपना टिकट कन्फर्म करने के लिए अगले मुकाबले में बस बड़ी हार से बचना होगा। शुभमन गिल एंड कंपनी को अपना आखिरी लीग स्टेज मैच 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी समीकरण काफी मजबूत है। हालांकि बेंगलुरु को अभी दो मैच और खेलने हैं, लेकिन अगर इन दोनों मुकाबलों में वह सिर्फ बड़ी हार से बच जाती है तो भी वह प्लेऑफ में अपनी जगह कन्फर्म कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *