‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

Faisal Malik Kumbhkaran Ramayan: फुलेरा की साधारण गलियों से लेकर लंका की भव्य दुनिया तक, पंचायत का एक जाना-पहचाना चेहरा अपने करियर में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबरों के अनुसार, पॉपुलर वेबसीरीज एक्टर फैसल मलिक उर्फ प्रह्लाद चाचा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि उनके चहेते प्रहलाद पांडे, नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण‘ में नजर आने वाले हैं। अगर ये बात सच है तो फिल्म दुनिया में एक एक्टर को दूसरे से रिप्लेस करने के ट्रेंड में ये सबसे चौंकाने वाले और रोमांचक कास्टिंग बदलावों में से एक होगा।

प्रहलाद चाचा की हो रही है चर्चा

इस दशक की सबसे पॉपुलर वेबसीरीज में से एक ‘पंचायत’ के फैंस अधिकतर प्रधान जी (रघुवीर यादव) और सचिव जी (जीतेन्द्र कुमार) जैसे किरदारों पर बात करते हैं, लेकिन इस बार मामला अलग है बात तो पंचायत की हो रही है, पर चर्चा एक्टर फैसल मलिक की हो रही है, जिन्होंने सीरीज में प्रह्लाद चाचा का किरदार निभाया है। इस दिनों सोशल मीडिया पर उनकी ही चर्चा है।

Faisal Malik Kumbhkaran Ramayan
प्रहलाद चाचा की हो रही है चर्चा। (फोटो सोर्स: IMDb)

खबरों के मुताबिक, फैसल मलिक को रामायण पर आधारित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में रावण के शक्तिशाली छोटे भाई कुंभकरण की भूमिका के लिए चुना गया है। फिल्म अपनी स्टार कास्ट और 4000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट के कारण पहले ही भारत की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है।

प्रह्लाद चाचा की एंट्री से फैंस है खुश?

बता दें कि कुंभकरण ‘रामायण’ के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक है। अपनी अपार शक्ति, प्रभावशाली व्यक्तित्व और लंबे समय तक चलने वाली नींद के अनूठे अभिशाप के लिए जाने जाने वाले इस किरदार के लिए शारीरिक क्षमता और अभिनय कौशल दोनों की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि फैसल मलिक की फिल्म में एंट्री ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।

बेहतरीन एक्टर हैं फैसल मलिक

एक्टर फैसला मलिक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, वो अपने जबरदस्त अभिनय से पहले ही अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुके हैं। ‘पंचायत’ में उन्होंने कॉमेडी, प्यार, दर्द और सम्मान को बड़ी सहजता से एक साथ पेश किया है। हाल ही में, अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ सीरीज में उन्होंने अपने काम से सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी है। और अब उनके फैंस ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि वो कुंभकरण जैसे पौराणिक और विशालकाय किरदार में अपने अभिनय से क्या कमाल करते हैं।

फिल्म की रिलीज और स्टार कास्ट के बारे में (Ramayana Release Date and Star Cast)

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर द्वारा अभिनीत ‘रामायण’, भारत की आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। जानकारी के लिए बता दें कि ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर और यश के साथ फिल्म में साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (राम भक्त हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसमें राम और रावण के बीच का धर्म-युद्ध बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *