हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेहद नजदीकी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य फतेहाबाद निवासी सुरेश काकड़ ने लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए कहा गया है कि पूर्व सीएम स्व.भजनलाल और पंचकुला से विधायक चंद्रमोहन पर दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें। अगर पांच दिन में ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके बाद उनके विरुद्ध कोर्ट के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश ने यह लीगल नोटिस अपने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिए भिजवाया है। बता दें कि, पंचकुला में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के पक्ष में 24 अप्रैल को चुनावी जनसभा के दौरान राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर विवादित बयान दिया था। रेखा शर्मा ने कहा था कि इस एरिया में भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन (कांग्रेस विधायक) की बदमाशी थी। बदमाशी करके इन्होंने इलेक्शन जीते थे। रेखा शर्मा के मुंह से बंसीलाल भी निकला, लेकिन फिर वह रुक गई थी। इसका वीडियो सामने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा को लीगल नोटिस भिजवाया था। भजनलाल के भतीजे दुड़ाराम बोले-रेखा शर्मा माफी मांगे वहीं, पूर्व सीएम स्व.भजनलाल के भतीजे और फतेहाबाद से पूर्व विधायक दुड़ाराम ने भी रेखा शर्मा से गलती मानते हुए माफी मांगने की मांग की है। दुड़ाराम ने कहा कि चौधरी भजनलाल युगपुरुष थे। वह कोई एक समाज के नेता नहीं थे बल्कि 36 बिरादरी के नेता थे। वह 13 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहकर देश की सेवा की। वे 36 बिरादरी के दिलों में बसे हुए हैं। रेखा शर्मा अपने शब्दों को वापस लेकर गलती मानें और माफी मांगे। उनके शब्दों से स्व.भजनलाल के समर्थकों, परिवार को ठेस पहुंची है। जानिए… लीगल नोटिस में सुरेश काकड़ ने क्या कहा


