पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शिक्षक, अधिवक्ता भवन से कूदा:कोरबा पुलिस पकड़ने पहुंची थी, दो छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शिक्षक, अधिवक्ता भवन से कूदा:कोरबा पुलिस पकड़ने पहुंची थी, दो छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

कोरबा में पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा एक कथित आरोपी गुरुवार दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन की छत से कूद गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई। गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप कुमार अग्रवाल अपने केस से संबंधित दस्तावेजों की नकल लेने के लिए न्यायालय आया था। उसने आरटीआई आवेदन दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई के लिए उसे बुलाया गया था। पुलिस को उसके न्यायालय आने की सूचना पहले ही मिल गई थी और एक टीम उसे पकड़ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी छत से कूदा पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदीप अग्रवाल ने अधिवक्ता भवन की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे देखा और तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। आरोपी ने पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया घायल संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटघोरा से दो पुलिसकर्मी उसे पकड़ने आए थे। उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे परेशान करने की बात कहते हुए छत से धक्का दे दिया, जिसके बाद उसे कुछ याद नहीं। आरोपी पर 2 छात्राओं के छेड़ने और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदीप अग्रवाल के खिलाफ 2023 की घटना के संबंध में 2024 में पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। दो स्कूली छात्राओं ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। संदीप अग्रवाल तब से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी एक शिक्षक है एएसपी पटले ने बताया कि घायल संदीप अग्रवाल का बयान दर्ज किया जाएगा और नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदीप अग्रवाल एक शिक्षक है। शिकायत के बाद विभागीय जांच हुई थी, जिसके बाद कटघोरा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *