जमुई पुलिस ने चेन स्नेचिंग और छिनतई की बढ़ती घटनाओं के बीच अंतरजिला अपराध नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में बेगूसराय के तेघड़ा निवासी अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुख्यात कोढ़ा गैंग और बेगूसराय के तिवारी गिरोह की संलिप्तता की जांच कर रही है। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के झुंडो गांव में एक महिला से 70 हजार रुपये नकद छिनतई की घटना की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं और उसके पास से लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। कटिहार जिले से लूटे गए जेवरात बरामद किए 25 मई को जमुई सदर थाना क्षेत्र के झाझा बस स्टैंड के पास शिक्षिका रश्मि सिन्हा चेन स्नेचिंग का शिकार हुई थीं। कोचिंग जाते समय बाइक सवार अपराधियों ने उनका सोने का चेन छीन लिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने कई जिलों में छापेमारी की और जांच के दौरान कटिहार जिले से लूटे गए जेवरात बरामद किए। एसडीपीओ ने बताया कि शिक्षिका से चेन स्नेचिंग मामले में कुख्यात कोढ़ा गैंग की संलिप्तता सामने आई है। यह गिरोह लंबे समय से बिहार के विभिन्न जिलों में चोरी, छिनतई और स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। गिरफ्तार अभय मिश्रा का संबंध बेगूसराय के तिवारी गिरोह से बताया जा रहा है। बाहरी जिलों के संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय पुलिस का मानना है कि जमुई में अब बाहरी जिलों के संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। जमुई पुलिस ने चेन स्नेचिंग और छिनतई की बढ़ती घटनाओं के बीच अंतरजिला अपराध नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में बेगूसराय के तेघड़ा निवासी अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुख्यात कोढ़ा गैंग और बेगूसराय के तिवारी गिरोह की संलिप्तता की जांच कर रही है। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के झुंडो गांव में एक महिला से 70 हजार रुपये नकद छिनतई की घटना की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं और उसके पास से लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। कटिहार जिले से लूटे गए जेवरात बरामद किए 25 मई को जमुई सदर थाना क्षेत्र के झाझा बस स्टैंड के पास शिक्षिका रश्मि सिन्हा चेन स्नेचिंग का शिकार हुई थीं। कोचिंग जाते समय बाइक सवार अपराधियों ने उनका सोने का चेन छीन लिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने कई जिलों में छापेमारी की और जांच के दौरान कटिहार जिले से लूटे गए जेवरात बरामद किए। एसडीपीओ ने बताया कि शिक्षिका से चेन स्नेचिंग मामले में कुख्यात कोढ़ा गैंग की संलिप्तता सामने आई है। यह गिरोह लंबे समय से बिहार के विभिन्न जिलों में चोरी, छिनतई और स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। गिरफ्तार अभय मिश्रा का संबंध बेगूसराय के तिवारी गिरोह से बताया जा रहा है। बाहरी जिलों के संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय पुलिस का मानना है कि जमुई में अब बाहरी जिलों के संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।


